खेलते खेलते आंगन में बने कुएं में गिरा 8 साल का मासूम, पड़ोसी ने ऐसे बचाई जान, cctv वायरल

Edited By meena, Updated: 22 Dec, 2022 02:29 PM

मध्य प्रदेश के देवास में 8 साल का एक मासूम बच्चा खेलते खलते घर के आंगन में बने कुएं में गिर गया। बच्चे को कुएं में गिरते दूसरे बच्चे ने देख लिया और शोर मचाना शुरु कर दिया। परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी लगते ही घर में हाहाकार मच गया।

दमोह: मध्य प्रदेश के देवास में 8 साल का एक मासूम बच्चा खेलते खलते घर के आंगन में बने कुएं में गिर गया। बच्चे को कुएं में गिरते दूसरे बच्चे ने देख लिया और शोर मचाना शुरु कर दिया। परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी लगते ही घर में हाहाकार मच गया। आनन फानन में बच्चे को निकालने की कवायद शुरु हुई और कोशिश कामयाब भी रही। घटना का सीसीटीवी सामने आया है।

PunjabKesari

घटना सिविल वार्ड की है। जहां एक मासूम बच्चा घर के आंगन में कुएं की जाली पर खेल रहा था कि अचानक जाली टूटने से बच्चा कुएं में जा गिरा। उसे कुएं में गिरते साथ में खेल रहे बच्चे ने देख लिया।

PunjabKesari

उसने तुरंत कुएं में झांक कर देखा और उसे पाइपलाइन पकड़ने के लिए कहा और तत्काल परिवार के अन्य सदस्यों को खबर दी। शोर मचते ही पड़ोसी पवन जैन तुरंत कुएं में कूद गया और बच्चे को बचा लिया। अब बच्चा पूर्णता स्वस्थ है। यह हादसा घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!