साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के आवास पर हादसा, बाल बाल बची सांसद, कहा- लापरवाही या कुछ और...

Edited By meena, Updated: 11 Sep, 2021 04:34 PM

accident at sadhvi pragya thakur s residence

भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के भोपाल में स्थित आवास पर एक हादसा हो गया। इसमें साध्वी प्रज्ञा बाल बाल बच गई जबकि उनका एक रिश्तेदार घायल हो गया। दरअसल भाजपा सांसद के आवास पर निर्माण कार्य के दौरान चैंबर की कच्ची टाइल्स गिर गई। मामले में भाजपा...

भोपाल: भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के भोपाल में स्थित आवास पर एक हादसा हो गया। इसमें साध्वी प्रज्ञा बाल बाल बच गई जबकि उनका एक रिश्तेदार घायल हो गया। दरअसल भाजपा सांसद के आवास पर निर्माण कार्य के दौरान चैंबर की कच्ची टाइल्स गिर गई। मामले में भाजपा सांसद ने घटना की जांच कराने की मांग की है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, सांसद प्रज्ञा ठाकुर के आवास निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान चैंबर की एक कच्ची टाइल गिर गई। इसकी चपेट में आने से सांसद के एक रिश्तेदार का घुटना टूट गया है और अन्य कई जगह चोट लगी। गनिमत यह रही कि वहीं पास में ही खड़ी प्रज्ञा ठाकुर बाल-बाल बच गई। उन्हें कोई चोट नहीं पहुंची। उनके रिश्तेदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे को लेकर सांसद ने जांच की मांग की है और घटिया निर्माण कार्य को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने हादसे को लेकर कहा है कि यह एक लापरवाही है या कुछ और जांच का विषय है।

PunjabKesari
 


कांग्रेस ने कसा तंज
भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर के आवास पर चले निर्माण कार्य के दौरान हादसे की ख़बर सामने आई है, जिसमें उनके एक रिश्तेदार घायल हुए है, सांसद ठीक है। कांग्रेस ने इसे गम्भीर बताते हुए इस घटिया निर्माण कार्य की जांच की मांग की है। भाजपा सरकार में भाजपा सांसद के घर को भी नहीं छोड़ा?

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!