Edited By meena, Updated: 17 May, 2021 06:26 PM
कोरोना संक्रमण के बीच भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि गौ मूत्र अर्क लेने से फेफड़ों का इंफेक्शन दूर होता है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि, ''''मैं स्वयं गोमूत्र लेती हूं इसलिए मुझे कोई दवाई नहीं...
भोपाल: कोरोना संक्रमण के बीच भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि गौ मूत्र अर्क लेने से फेफड़ों का इंफेक्शन दूर होता है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि, ''मैं स्वयं गोमूत्र लेती हूं इसलिए मुझे कोई दवाई नहीं लेनी पड़ रही है। कोरोना भी नहीं हुआ।' इतना ही नहीं साध्वी प्रज्ञा ने सबको ऐसा करने की सलाह दी है और कहा कि सभी को देशी गाय पालनी चाहिए।
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने गौ मूत्र लेने की विधी बताते हुए कहा कि सिर्फ देसी गाय का ही गो मूत्र उपयोगी होता है। खासकर जंगल में चरने वाली गाय का मूत्र औषधि स्वरूप होता है। उपयोग से पहले मूत्र को साफ कपड़े से 16 बार छान लेना चाहिए। यह एसिड की तरह काम करता है। इससे पेट पूरी तरह साफ हो जाता है। पेट से ही सभी तरह की बीमारियां होती हैं।
दरअसल, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर रविवार को भोपाल के बैरागढ़ में एक कार्यक्रम पहुंची थीं। जहां कोरोना वायरस से बचाव पर उन्होंने यह बयान दिया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया में सोमवार को वायरल हुआ। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर संत नगर क्षेत्र में 25 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर डॉ हेडगेवार अस्पताल को दान करने पहुंची थीं। इसके साथ ही उनका एक ट्वीट भी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने उनके भोपाल आवास का पूरा कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। उन्होंने यह ट्वीट 1 मई को जारी किया था।