छत्तीसगढ़ के किसानों को साय सरकार का बड़ा तोहफा, 12 मार्च को मिलेगा धान का बोनस

Edited By meena, Updated: 02 Mar, 2024 03:54 PM

chhattisgarh government will give paddy bonus to farmers on march 12

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बड़ी घोषणा करते हुए छत्तीसगढ़ के किसानों को एक बड़ा तोहफा दिया है...

जशपुर(सत्येंद्र शर्मा): मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बड़ी घोषणा करते हुए छत्तीसगढ़ के किसानों को एक बड़ा तोहफा दिया है। साय सरकार 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि लगभग 13 हजार करोड़ रूपये प्रदान करेगी। इसके साथ ही पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने, गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण के लिए 32 लाख रूपये, फरसाबहार में संस्कृतिक मंडप के लिए 10 लाख, शिव मंदिर से कासाटोली के लिए 12 लाख रूपये की घोषणा की गई है। सीएम साय जशपुर दौरे पर हैं। उन्होंने वहां ये घोषणाएं की।

PunjabKesari

सीएम साय ने कहा कि, सरकार किसानों को धान के अंतर की राशि जल्द देने जा रही है। इसके लिए 12 मार्च को प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा भी उपस्थित रहेंगे।

बता दें कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के किसानों का धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का वादा अपने घोषणा पत्र में किया था। इस घोषणा को भाजपा की छत्तीसगढ़ में सरकार बनने का एक बड़ा कारण माना जा रहा है। इसीलिए सरकार लोकसभा से पहले अपने सबसे बड़े वादे को पूरा करने जा रही है। 

PunjabKesari

सीएम साय शनिवार को जशपुर जिले के तामामुंडा-फरसाबहार हेलीपैड पहुंचे। यहां विधायक गोमती साय, कौशल्या देवी साय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान सीएम साय ने फरसाबहार विकास खंड के अंतर्गत ग्राम तामामुंडा में स्थित गिरी गोवर्धन धाम में निर्मित सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप सहित अखिल भारतीय महाकुल (यादव) समाज के कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का भी रोपण किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!