छत्तीसगढ़ शराब घोटाले को लेकर CM साय ने कांग्रेस को निशाने पर लिया, बोले- केजरीवाल को जेल जाना पड़ा

Edited By meena, Updated: 23 Mar, 2024 05:32 PM

cm sai targets congress over liquor scam

बस्तर के चुनावी दौरे में पंहुचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर बड़ा बयान दिया है...

जगदलपुर (अमन शाह): बस्तर के चुनावी दौरे में पंहुचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर बड़ा बयान दिया है। शनिवार को बस्तर विधानसभा के किंजोली में कार्यकर्त्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा दिल्ली में शराब घोटाला करने वाले को जेल जाना पड़ा। छत्तीसगढ़ में भी शराब घोटाला हुआ। सीएम ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में दो दो काउंटर कांग्रेस के शासनकाल में लगाए जाते थे। एक काउंटर का हिसाब किताब सरकार के पास जाता था दूसरे का सीधे कांग्रेस पार्टी के पास जाता था। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कहा जैसी करनी वैसी भरनी।

PunjabKesari

सीएम साय ने लोकसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि भाजपा छत्तीसगढ़ में 11 में से 11 सीटें जीतेगी। बस्तर में 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है। इसको लेकर लोगों में भारी उत्साह है। हम बस्तर लोकसभा भी जीतेंगे और छत्तीसगढ़ की 11 में से 11 सीटें भी जीतेंगे।

PunjabKesari

बस्तर के किंजोली में मुख्यमंत्री कांग्रेस पर बेहद आक्रामक नजर आए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए। उन्होंने कहा कि अब तक कांग्रेस में बस्तर लोकसभा के लिए अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। कांग्रेस के अंदर बिखराव है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए कांग्रेसियों की लाइन लगी हुई है। कार्यकर्ता सम्मेलन में वन मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के साथ कई स्थानीय नेता मौजूद।

PunjabKesari

कार्यकर्ता सम्मेलन में 80 लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा में प्रवेश लिया। इनमें से 5 कांग्रेस के जनपद सदस्य 11 रिटायर्ड कर्मचारी थे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पिछले चार दिनों से बस्तर का चुनावी दौरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अब तक दंतेवाड़ा कोंटा चित्रकोट और बस्तर विधानसभा में चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!