Edited By meena, Updated: 10 Oct, 2023 04:37 PM
श्राद्ध के दिनों में नई चीजें खरीदना शुभ नहीं माना जाता। कहते हैं, ऐसा करने से पूर्वज नाराज हो जाते हैं, जो कि घर में समस्या का कारण बन सकता है।
भोपाल/सतना (विवान तिवारी): श्राद्ध के दिनों में नई चीजें खरीदना शुभ नहीं माना जाता। कहते हैं, ऐसा करने से पूर्वज नाराज हो जाते हैं, जो कि घर में समस्या का कारण बन सकता है। वही कमलनाथ ने जो इशारा किया है उससे भी ऐसा लग रहा है कि एमपी कांग्रेस भी ऐसा ही मानकर चल रही है। दरअसल एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सतना में मीडिया से चर्चा की है। उस दौरान टिकट वितरण को लेकर ऐसा कुछ कह दिया है जिसकी चर्चा जमकर हो रही है।
• तारीख पर बोले नाथ
मध्य प्रदेश कांग्रेस के पीसीसी चीफ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सतना हवाई पट्टी पहुंचे और वहा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वही मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ये कहा कि बीजेपी की विदाई तय है जनता ने बीजेपी को सत्ता से विदाई तय कर ली है। वही उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची को लेकर उन्होंने कहा कि पितृ पक्ष खत्म होने के बाद कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी।
• एमपी सरकार पर बरसे
कमलनाथ ने शिवराज सरकार को आड़े हाथ लेते हुए ये कहा कि अब समय आ गया है जब झूठ की मशीन और घोषणाओं की मशीन बंद होने जा रही है। मध्य प्रदेश की जनता शिवराज सिंह जी को विदा करेगी, जिन्होंने 18 साल हमारे प्रदेश को एक चौपट प्रदेश बना दिया। इसमें कोई शक नहीं है कि मध्य प्रदेश की जनता त्रस्त है, हर वर्ग दुखी है, वह शिवराज सिंह जी को भी इस बात का एहसास हो रहा है कि भारतीय जनता पार्टी को भी यह बात एहसास हो रहा है।