PM मोदी से बोले दिग्विजय सिंह- आप रविदास मंदिर बनवाते हो, दम है तो दलितों पर अत्याचार करने वाले मंत्री को बर्खास्त करके दिखाइए

Edited By meena, Updated: 30 Aug, 2023 08:37 PM

digvijay singh demands from pm modi on sagar brutal massacre

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज सागर में दलित पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे...

सागर (देवेद्र कश्यप): मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज सागर में दलित पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवार की पूरी व्यथा सुनी। दिग्विजय सिंह ने दलित युवक की नृशंस हत्या के लिए मंत्री भूपेंद्र सिंह को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि आप दलितों के लिए रविदास मंदिर बनवाते हैं और आपके मंत्री दलितों पर अत्याचार करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए। उन्होंने पीएम और सीएम शिवराज सिंह चौहान को चुनौती भरे लहजे में कहा कि अगर दम है तो मंत्री भूपेंद्र सिंह को बर्खास्त करके दिखाइए।

दिग्विजय सिंह ने मृतक युवक की बहन से बंधवाई राखी और दिया ये वचन

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने काफिले के साथ बुधवार दोपहर 3.10 बजे सागर की खुरई विधानसभा के ग्राम बरोदिया नौनागिर पहुंचे। उन्होंने बरोदिया नौनागिर में दलित हत्याकांड के पीड़ित परिवार से बंद कमरे में करीब 1 घंटे तक चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं को भी अंदर आने से मना कर दिया। उनके साथ पत्नी अमृता राव सिंह भी मौजूद थी। पीड़ित परिवार से चर्चा करने के बाद पूर्व सीएम सिंह बाहर आए। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने जिस दलित युवक की हत्या हुई उस युवक की बहन से राखी बंधवाई और वादा किया कि वे हर साल राखी पर गांव आकर बिटिया से राखी बंधवाएंगे।

PunjabKesari

दिग्विजय सिंह ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए कहा कि अगर 2019 के आरोप में हत्याकांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती की होती तो आज नितिन की हत्या करने की हिम्मत नहीं होती। उसमें गिरफ्तारी कैसी हुई। अदालत में गए और छूटकर आ गए। मंत्रीजी का दबाव है। पुलिस गुलामी कर रही है। मामले में सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हुई। दबंग पिछले चार सालों से पीड़ित परिवार पर पुराने मामले में राजीनामा करने का दबाव बना रहा था। हत्या के दिन भी वे लोग मृतक के घर आए थे और मृतक की मां से राजीनामा की बात की थी। धमकाया था। उसी शाम नितिन बाजार सब्जी लेने गया। तभी उन्होंने उसके साथ मारपीट की। बेटे को बचाने गई मां को निर्वस्त्र कर पीटा गया। हाथ तोड़ दिया। बहन का मोबाइल छीन लिया और मारपीट की। उसने छिपकर खुद को बचाया।

PunjabKesari

मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की

दिग्विजय सिंह ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदीजी आप संत रविदास जी का मंदिर तो बनाते हैं लेकिन आपके मंत्री इन अनुसूचित जाति के परिवारों पर क्या अत्याचार कर रहे हैं कभी सोचा आपने। अरे बर्खास्त करिए भूपेंद्र सिंह को, अगर आपमें साहस है नरेंद्र मोदीजी और अगर आपमें साहस है शिवराज सिंह चौहान तो बर्खास्त करो ऐसे मंत्री को। जिसकी दबंगाई से अहिरवार समाज के लोगों की जमीनी छीन ली। कब्जा कर लिया। कोई बोल नहीं सकता। यह क्या हो रहा है।

PunjabKesari

पुलिस प्रशासन पर उठाए सवाल

दिग्विजय सिंह ने इस दौरान गांव में मौजूद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली। साथ ही आगे की कार्रवाई के बारे में पूछा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कलेक्टर ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया था। आरोपियों के मकानों को दो दिन में तोड़ने की बात कही थी लेकिन 4 दिन बीत जाने के बाद भी बुलडोजर की कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

बता दें कि सागर में दलित परिवार की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में समझौते का दवाब बना रहे कुछ लोगों ने पीड़ित बहन के भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस दौरान बेटे को बचाने आई मां को भी दबंगों ने नग्न कर दिया और जमकर मारपीट की। इस दौरान महिला का हाथ टूट गया। वहीं पीड़ित बहन ने छिपकर दबंगों से जान बचाई। दबंग कोई और नहीं बल्कि शिवराज सरकार में मंत्री भूपेंद्र सिंह के गुर्गे बताए जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!