2024 में होंगे देश में अंतिम चुनाव ! EVM को लेकर दिग्विजय सिंह ने जताई ये बड़ी आशंका

Edited By meena, Updated: 31 Aug, 2020 01:16 PM

digvijay singh expressed his great doubts about evm

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर EVM मुद्दे को उठाया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि इवीएम का इस्तेमाल भारतीय लोकतंत्र को तबाह कर रहा। टेक्नोलॉजी के माध्यम से संसदीय चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधली की जा...

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर EVM मुद्दे को उठाया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि इवीएम का इस्तेमाल भारतीय लोकतंत्र को तबाह कर रहा। टेक्नोलॉजी के माध्यम से संसदीय चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है। अगर ऐसा ही चलता रहा था तो 2024 भारतीय राजनीति का अंतिम चुनाव होगा अगर हम बैलट पेपर द्वारा चुनाव कराए जाने की प्रक्रिया पर दोबारा नहीं लौटे।


दिग्विजय सिंह भारतीय राजनीति को लेकर चिंता जाहिर करते हुए ट्विटर पर कैरल कैडवॉलर का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह बता रही हैं कि किस तरीके से फेसबुक के माध्यम से कैंब्रिज एनालिटिका चुनावों को प्रभावित करती है। उन्होंने अपने वीडियो के एक छोटे से अंश को ट्विटर पर साझा किया है, जिसे अब तक 6 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में वह चुनावों में टेक्नोलॉजी के माध्यम से किए जाने वाले हेर-फेर पर चर्चा कर रही हैं।

PunjabKesari
बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद से EVM द्वारा चुनाव कराए जाने का कई राजनीतिक दल विरोध कर चुके हैं। अब जबकि मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव होने वाले हैं तो ईवीएम मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। कांग्रेस लगातार कोरोना का हवाला देते हुए बैलेट पेपर की मांग कर रही है। इस बीच दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट ने इस मुद्दे को हवा दे दी है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!