मंदसौर का प्यार ब्याज सहित करूंगा वापस- मोदी

Edited By Vikas kumar, Updated: 24 Nov, 2018 05:51 PM

mandsaur s love interest will be back modi

विधानसभा चुनाव के चलते प्रधानमंत्री मोदी मंदसौर दौरे पर हैं, जहां वे एक आम सभा को संबोधित कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने....

मंदसौर: विधानसभा चुनाव के चलते प्रधानमंत्री मोदी मंदसौर दौरे पर हैं, जहां वे एक आम सभा को संबोधित कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने छतरपुर में एक सभा के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा था। 

  PunjabKesari

प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी बातें...

  • कांग्रेस किस मुंह से किसान की बात करती है, किसानों को कर्जदार बनाने वाली कांग्रेस की सरकार।
  • रिमोट कंट्रोल से चलने वाली हमारी सरकार नहीं है।
  • आज जो किसानों के हितैषी बनने का ढोंग कर रहें है, वो जवाब दें कि 55 साल तक उन्हें किसान क्यों याद नहीं आया।
  • शिवराज ने सिंचाई को जहां तक पहुंचाया है, वहां तक कांग्रेस कभी नहीं पहुंचा पाती।
  • भारतीय जनता पार्टी किसानों की पार्टी है, किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए हमारी सरकार एक के बाद एक कदम उठा रही है।
  • किसान को अगर पानी मिल जाए तो मिट्टी में से सोना निकाल सकता है।
  • 55 साल में कांग्रेस ने किसान के लिए क्या किया ?

PunjabKesari

 

  • किसानों को मजबूर बनाने और उनको कर्ज में डुबोने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया और हमने किसानों को मजबूत करने का काम किया है।
  • देश में यूरिया की कालाबाजारी होती थी और किसानों को यूरिया लेने के लिए लाठियां खानी पड़ती थी, मोदी ने आते ही ये सब बंद कर दिया।
  • कांग्रेस पार्टी ने दशकों तक जो गलतियां की, वोट बैंक की राजनीति की, अब जब वो सब उन्हीं पर उलटा पड़ रहा है तो वो चिल्ला रहे हैं।
  • अगर सरदार पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री बने होते तो कांग्रेस के दशकों के शासन में किसानों की जो बुरी हालत हुई, वह नहीं हुई होती।
  • इंदिरा गांधी ने आज से 40 साल पहले गरीबी हटाओ का नारा दिया था, लेकिन क्या गरीबी हटी, क्योंकि उन्होंने वोट बटोरने के लिए आपसे झूठ बोला था। 
  • वोट पाने के लिए कांग्रेस झूठे वादे कर रही है और झूठे नारे लगा रही है।

PunjabKesari

  • हम किसानों को आधुनिक मंडियों से जोड़ रहे हैं।
  • एक दिन देश का किसान अपनी फसल को विदेशी बाजारों में बेचता दिखेगा।
  • जब कांग्रेस की सरकार थी, तो स्वामीनाथन मॉडल को डिब्बे में बंद रखा था, लेकिन भाजपा ने इसे लागू किया।
  • कांग्रेस ने बहुत माल खाया है, मोदी नहीं छोड़ेगा। 
  • जो लोग करोडो़ं रुपए की हेराफेरी में जमानत पर निकले हैं, वो हमसे सवाल पूछ रहे हैं कि नोटबंदी क्यों की।
  • कमलनाथ कहते हैं कि उनकी चक्की देर से चलती है, पर पीसती बड़ा बारीक है। देश को पता है कि आपकी चक्की में कैसे-कैसे पिसते हैं। 84 के दंगे इसका सबूत हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!