Edited By meena, Updated: 28 Jun, 2021 07:08 PM
ग्वालियर में अपराधियों के हौसले बुलंद है। लड़कियां तो लड़कियां अब तो लड़के भी सुरक्षित नहीं है। घटना मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर की है। जहां कुछ युवकों ने 8वीं के छात्र पर कट्टा तानकर दुष्कृत्य किया। छात्र ने परिजनों को बताया तो उन्होंने थाने...
ग्वालियर(अंकुर जैन): ग्वालियर में अपराधियों के हौसले बुलंद है। लड़कियां तो लड़कियां अब तो लड़के भी सुरक्षित नहीं है। घटना मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर की है। जहां कुछ युवकों ने 8वीं के छात्र पर कट्टा तानकर दुष्कृत्य किया। छात्र ने परिजनों को बताया तो उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत की और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कृत्य की धारा में मामला दर्ज किया है।
मुरार के त्यागी नगर में रहने वाला 14 वर्षीय छात्र रहता है। रविवार शाम वह अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाला पवन यादव वहां पर आया और छात्र को बताया कि उसका एक दोस्त उसे बुला रहा है। वह उसे घर ले गया जंहा एक कमरे में ले जाने के बाद दरवाजा बंद कर दिया। जब छात्र ने दोस्त के बारे में पूछा तो पवन ने कट्टा उसके कान पर लगा दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके कपड़े उतारकर घिनौनी हरकत की। वारदात के बाद छात्र मौका पाकर वहां से भाग आया। पीड़ित ने डर के मारे घर पहुंचकर किसी को भी घटना की जानकारी नहीं दी। इसके बाद उसने कमरे में खुद को बंद कर लिया और सभी से बात करना बंद कर दी। छात्र के व्यवहार में आए परिवर्तन को देखकर परिजन ने उससे बातचीत की तो घटना का पता लगा। छात्र की बात सुन परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और मामले की शिकायत की। वही पुलिस ने दुष्कर्म, पास्को एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।