कानपुर में सीढ़ियों से लुढ़के PM मोदी, कमलनाथ के मंत्री बोले- गंगा मां से झूठ बोलने की मिली सजा

Edited By meena, Updated: 17 Dec, 2019 11:11 AM

pm modi rolled from the stairs in kanpur

मध्य प्रदेश लोक निर्माण एवं उज्जैन के प्रभारी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पीएम मोदी के सीढ़ियों के गिरने पर तंज कसा है। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कानपुर में पीएम मोदी को मां गंगा से झूठ बोलने की सजा मिली है...

उज्जैन: मध्य प्रदेश लोक निर्माण एवं उज्जैन के प्रभारी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पीएम मोदी के सीढ़ियों के गिरने पर तंज कसा है। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कानपुर में पीएम मोदी को मां गंगा से झूठ बोलने की सजा मिली है। प्रभारी मंत्री उज्जैन में तीन दिवसीय राष्ट्रीय जल सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे।

PunjabKesari

इस मौके पर उन्होंने कहा कि, मां गंगा से झूठ बोलने की सजा प्रधानमंत्री को कानपुर में मिली। देश की नदियां देवियों के समान हैं और गंगा तो हम सबकी मां है। इसलिए ऐसी पवित्र मां से झूठ नहीं बोलना चाहिए। बता दें कि कानपुर दौरे के दौरान पीएम मोदी का पैर फिसल गया था और वे सीढ़ियों से लुढ़क गए थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!