राहुल गांधी का PM पर हमला, बोले- मोदी ने देश में चौकीदारी नहीं चोरी की है

Edited By suman, Updated: 08 May, 2019 03:31 PM

rahul gandhi s blame on pm says

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी सभा को संबोधित करने भिंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाने साधे।

भिंड: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी सभा को संबोधित करने भिंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाने साधे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा,देश को लगा था कि मोदी किसान, मजदूर की चौकीदारी करेंगे, लेकिन उन्होंने चोरी की। उन्होंने लोगों का पैसा अनिल अंबानी के जेब में डाला। मोदी रोजगार की बात नहीं करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, पीएम मोदी ने गरीब जनता की जेब से पैसा निकालकर नीरव मोदी और विजय माल्या को दिया।

PunjabKesari
 

'नोटबंदी और जीएसटी से छोटे व्यवसाय चौपट हो गए'
राहुल गांधी ने नोटबंदी और जीएसटी पर कहा कि, नोटबंदी और जीएसटी से छोटे व्यवसाय चौपट हो गए। मैंने इसे उबारने की पूरी तैयारी कर ली। न्याय योजना से इसे पटरी पर लाएंगे। इस योजना का फायदा केवल पांच करोड़ परिवारों को ही नहीं पूरे देश को होगा। न्याय योजना शुरू होते ही नोटबंदी और जीएसटी से देश की खराब हुई अर्थव्यवस्था पटरी पर आ जाएगी।

PunjabKesari

मोदी ने 5 लोगों का पांच लाख करोड़ का कर्जा माफ किया
आगे कहा कि, मोदी ने लोगों के खाते में 15 लाख डालने का वादा किया था। उन्होंने 15 लोगों का पांच लाख करोड़ का कर्जा माफ किया। लेकिन गरीबों के खाते में पैसे नहीं डाले। हम गरीबों के खाते में 72 हजार रुपए डालेंगे। 25 करोड़ गरीबों को हर साल 72 हजार रुपए देंगे। ये पैसा घर की महिला के अकाउंट में आएगा।

PunjabKesari

सीएम कमलनाथ ने कहा कि-

  • मध्य प्रदेश महिलाओं पर अत्याचार में नंबर वन हो गया था, बलात्कार के मामलों में नंबर वन हो गया था। जब हमने सरकार संभाली तो यह स्थिति थी।
  • हमारी सबसे बड़ी चुनौती नौजवान और किसान है। मप्र की अर्थव्यवस्था खेती पर आधारित है।
  • 70 फीसदी लोगों की आजीविका खेती पर आधारित है। अगर यह क्षेत्र ही चौपट रहा तो अर्थव्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो सकता।
  • 5 दिन में हमने अपने वादे पूरे किए। 47 लाख किसानों में से 21 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। शिवराज कहते हैं कि किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। हमें मोदी-शिवराज का प्रमाण पत्र नहीं चाहिए, हमें जनता का प्रमाण पत्र चाहिए।
  • मुख्यमंत्री ने कहा, हम केवल डिफाल्टर को नहीं, सभी किसानों को लाभ देंगे। मोदी जी ने युवाओं को धोखा दिया। वे 20 ऐसे लोगों के नाम बता दें, जिन्हें होशंगाबाद-नरसिंहपुर में रोजगार मिला हो। अच्छे दिन भाजपाइयों के आए थे, अब उनके अंतिम दिन आ गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!