प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन अपने बच्चे को जन्म देना चाहती हैं राम भक्त महिलाएं, डॉक्टर्स से ले रही परामर्श
Edited By meena, Updated: 16 Jan, 2024 04:43 PM
22 जनवरी को होने वाले राम उत्सव पर गर्भवती महिलाएं भी चाहती है कि मेरे घर भी इस दिन राम आए।
इंदौर(सचिन बहरानी): कहते हैं राम से बड़ा राम का नाम होता है... राम नाम को अपने जीवन में यादगार बनाने के लिए एक तरफ जहां अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर चल रही है तो वही 22 जनवरी को होने वाले राम उत्सव पर गर्भवती महिलाएं भी चाहती है कि मेरे घर भी इस दिन राम आए।
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का दिन है। वही पूरे देश में अपने अपने हिसाब से राम भक्त भी तैयारियां कर रहे हैं। इंदौर में गर्भवती महिलाएं डिलीवरी की तारीख को लेकर महिला चिकित्सकों से परामर्श लेने पहुंच रही है। इंदौर के सीनियर प्रोफेसर एवं प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग अध्यक्ष डॉ सुमित्रा यादव की मानें तो कई गर्भवती महिलाएं उनके पास 22 जनवरी को डिलीवरी करवाने के लिए परामर्श लेने पहुंच रही है।
अधिकांश गर्भवती महिलाएं रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने बच्चों को जन्म देना चाहती है। इन गर्भवती महिलाओं का मानना है कि अयोध्या में जब राम आ रहे हैं तो मेरे घर भी क्यों ना राम आए। इस दिन श्री राम भगवान का आगमन हो, जहां महिलाओं के मुताबिक व अपने आने वाले बच्चे का नाम भी भगवान श्री राम के नाम पर ही रखने की इच्छा जाहिर की है।
Related Story
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है, किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो रहा हूं: लवली
CM केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगी पत्नी सुनीता केजरीवाल, जेल प्रशासन ने रद्द की अनुमति
दुकान से घर वापस जा रही थी नाबालिग लड़की, शख्स ने बंधक बनाकर तीन दिनों तक किया दुष्कर्म
1 मई को फिर लाइव होगी Vivo T3x 5G स्मार्टफोन की सेल, खरीदने पर पाएं शानदार डिस्काउंट
CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर SC 29 अप्रैल को करेगा सुनवाई
CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर कसा तंज, प्रियंका गांधी को बताया नकली गांधी
‘सेक्स स्कैंडल' मामले में बोले पूर्व CM कुमारस्वामी- जिसने अपराध किया, उसे माफ नहीं किया जाएगा
कांग्रेस का घोषणा पत्र विभाजनकारी और तुष्टीकरण की राजनीति से प्रेरित : राजनाथ सिंह
गुजरात में तटरक्षक बल का बड़ा एक्शन, 600 करोड़ के ड्रग्स के साथ पाकिस्तानी नाव जब्त,14 गिरफ्तार
'INDIA गठबंधन का फॉर्मूला, हर साल एक नया प्रधानमंत्री', विपक्ष पर PM मोदी की टिप्पणी