शिवराज ने दी प्रियंका को बधाई,बोले- एक ही परिवार की पार्टी है, भाई अध्यक्ष है तो दूसरा महामंत्री

Edited By Vikas kumar, Updated: 23 Jan, 2019 06:29 PM

shivraj best wishes to priyanka wadra

प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का महासचिव बनाया है। प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है। इसको लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने तंज क

भोपाल: प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का महासचिव बनाया है। प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है। इसको लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने तंज कसा है। शिवराज ने कहा है कि 'कांग्रेस सिर्फ एक परिवार की पार्टी है एक अध्यक्ष हैं और अब एक महासचिव बन गईं हैं।

PunjabKesari, Madhya Pardesh Hindi News , Bhopal Hindi News,  Bhopal Hindi Samachar, Shivraj, Best Wishes, Priyanka Wadra, Attack, Congress

शिवराज ने तंज कसते हुए कहा है कि मेरी तरफ से उनको शुभकामनाएं, एक ही परिवार की पार्टी है परिवार में एक अध्यक्ष हैं तो दुसरा महामंत्री। अंत में शिवराज ने कहा कि उनको बहुत बहुत शुभकामनाएं। बता दें कि प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की कमान मिलने के बाद एक बार फिर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है, जानकारी के अनुसार वे रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी कांग्रेस पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। सिंधिया को पश्चिमी उत्तरप्रदेश की कमान सौंपी गई है। 
 


वहीं बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी प्रियंका गांधी के महासचिव बनाए जाने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि 'बस अब जीयाजी ही तो बाकी रह गए है, उनको कोषाध्यक्ष बना दीजिए।।'

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!