महाकाल को बांधी सबसे पहली राखी, भस्म आरती में उमड़ा भक्तों का सैलाब, सवा लाख लड्डुओं का लगाया भोग

Edited By meena, Updated: 30 Aug, 2023 10:30 AM

the first rakhi tied to mahakal

भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है...

उज्जैन(विशाल सिंह): भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। महाकालेश्वर मंदिर में भी बाबा महाकाल को राखी बांधी गई। तड़के तीन बजे मंदिर के पट खुलने के बाद भगवान महाकाल को जल अभिषेक कर पंचामृत अभिषेक पूजन किया गया। भस्म अर्पित कर भगवान का श्रृंगार किया गया। इसके साथ ही पुजारी परिवार की महिलाओं ने भगवान महाकाल को राखी बांधी।

PunjabKesari

मान्यता के अनुसार, हिन्दू रीति से मनाए जाने वाले सभी पर्वों की शुरुआत महाकाल मंदिर से होती है। होली, दिवाली की तरह रक्षाबंधन की शुरुआत भी सबसे पहले बाबा महाकाल को ब्रह्म मुहूर्त में राखी बांधकर की गई। भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल को पूजा अर्चना कर राखी बांधी गई। इस दौरान महाकाल को सवा लाख लड्डू का भोग भी लगाया गया। लड्डू को प्रसाद के रूप में भक्तों में बांटा गया।

PunjabKesari

इस बार भद्रा के कारण राखी का त्योहार 30 रात को मनाया जाएगा, लेकिन महाकालेश्वर मंदिर में तड़के 4 बजे भगवान महाकाल को राखी अर्पित की गई। शुद्धता का ख्याल रखते हुए पुजारी परिवार की 8 महिलाओं ने यह राखी घर पर ही तैयार की। इसमें रेशम के धागे, विशेष वस्त्र, स्पंज आभूषणों का इस्तेमाल किया गया। करीब 2 फीट चौड़ी राखी को 10 दिन में तैयार किया गया। पुजारी परिवार की 8 महिलाओं ने भस्मआरती में मिलकर भगवान महाकाल को राखी बांधी। इस दौरान अन्य भक्त भी अपने साथ राखी लेकर आए थे। उनके द्वारा लाई गई राखियां भी भगवान महाकाल को अर्पित की गई।

PunjabKesari

बुधवार को श्रावण पूर्णिमा रक्षाबंधन पर महाकालेश्वर मंदिर में पुजारी परिवार द्वारा बाबा महाकाल को लड्डुओं का महाभोग लगाया गया। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इस बार भी भस्म आरती करने वाले पुजारी परिवार द्वारा राजाधिराज महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया। भस्म आरती से रात शयन आरती तक महाकाल मंदिर दर्शन करने आने वाले भक्तों को लड्डू प्रसाद के रूप में दिए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!