अनोखी बिल्ली! यह पानी में करती है अपना शिकार और खाती है मछली , जानिए इसकी खासियत

Edited By meena, Updated: 01 Sep, 2021 05:57 PM

बाघों के लिए प्रसिद्ध मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिज़र्व में एक अनोखी बिल्ली पाई गई है जिसे फिशिंग कैट यानी मछली खाने वाली बिल्ली कहा जाता है। इस बिल्ली की खासियत यह है कि यह मछली का पानी में शिकार करती है। बताया जा रहा है कि पन्ना टाइगर रिजर्व में...

पन्ना(टाइगर खान): बाघों के लिए प्रसिद्ध मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिज़र्व में एक अनोखी बिल्ली पाई गई है जिसे फिशिंग कैट यानी मछली खाने वाली बिल्ली कहा जाता है। इस बिल्ली की खासियत यह है कि यह मछली का पानी में शिकार करती है। बताया जा रहा है कि पन्ना टाइगर रिजर्व में केन नदी के आसपास विलुप्त हो रही फिशिंग कैट का प्राकृतिक आवास है। मछली खाने वाली यह दुर्लभ बिल्ली पहली बार यहां कैमरा ट्रैप में कैद हुई है। भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-1 के तहत फिशिंग कैट का शिकार किया जाना प्रतिबंधित है। फिशिंग कैट को लुप्तप्राय श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है लेकिन पन्ना टाइगर रिजर्व में इसका सीसीटीवी फुटेज मिलने पर अधिकारियों ने खुशी का इजहार किया है।

PunjabKesari

संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि निश्चित ही यह पन्ना टाइगर रिजर्व में फिशिंग कैट के प्राकृतिक आवास की पुष्टि अपने आप में बड़ी बात है। इस विलुप्त जीव का पन्ना टाइगर रिजर्व में मौजूदगी के प्रमाण मिलने पर अब अनेकों जीव विज्ञानी जो फिशिंग कैट पर रिसर्च व अध्ययन में रुचि रखते हैं, वे यहां आकर अध्ययन कर सकेंगे। हमारे लिए व प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है।
PunjabKesari
PunjabKesari

फील्ड डायरेक्टर का कहना है कि पन्ना टाइगर रिजर्व में मगरा डबरी से लेकर पीपरटोला तक का इलाका फिशिंग कैट के लिए अनुकूल है। यहां केन में जहां पर्याप्त मछलियां हैं, वहीं यहां की आबोहवा और वातावरण भी मछली खाने वाली बिल्ली के अनुकूल है। फिशिंग कैट शारीरिक रूप से सामान्य घरेलू बिल्लियों से आकार में दो गुना बड़ी होती है।

PunjabKesari

फिशिंग कैट यानी मछली का शिकार करने वाली बिल्ली, जिसकी तादाद तेजी से घट रही है। पन्ना टाइगर रिजर्व के बीच से केन नदी प्रवाहित होती है, इसलिए फिशिंग कैट के यहां होने की संभावना जताई जा रही थी। आर्द्रभूमि में रहने वाली इस बिल्ली का मुख्य भोजन मछली होता है, इसीलिए इसका नाम फिशिंग कैट पड़ा है। मध्यप्रदेश में इससे पहले फिशिंग कैट का कोई फोटोग्राफी प्रमाण नहीं मिल सका है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!