पति बोला- मुंबई चलो, पार्टनर चेंज कर एंज्वाय करते हैं, पत्नी ने दर्ज करवाई FIR

Edited By meena, Updated: 02 Feb, 2021 06:16 PM

wife accuses husband of swapping wife in gwalior

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक पति ने अपनी पत्नी के सामने ऐसी घिनौनी शर्त रखी कि पति पत्नी जैसे पवित्र रिश्ता भी तार तार हो गया। पति ने पत्नी को किसी दूसरे पुरुष से अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और जब पत्नी ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने पत्नी...

ग्वालियर(अंकुर जैन): मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक पति ने अपनी पत्नी के सामने ऐसी घिनौनी शर्त रखी कि पति पत्नी जैसे पवित्र रिश्ता भी तार तार हो गया। पति ने पत्नी को किसी दूसरे पुरुष से अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और जब पत्नी ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने पत्नी से मारपीट की और उसे छोड़ कर फरार हो गया। आखिरकार पीड़िता ने पुलिस की शरण ली और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

PunjabKesari

मामला गिरवाई थाना क्षेत्र का है जहां 31 साल की एक महिला जो कि पेशे से नर्स है ने आवेदन दिया है कि उसका पति जो कि रेलवे में कर्मचारी है उसे मुंबई में साथ जाकर वाइफ स्वेपिंग करने के लिए दबाव बनाता है। मना करने पर वह उससे 15 लाख रुपये लेकर मुंबई चला गया। पुलिस में दिए आवेदन के अनुसार, 2019 में उसका पहले पति से तलाक हो गया था। तलाक के बाद स्थाई भरण पोषण के लिये उसे पहले पति से 25 लाख रुपये और 5 लाख के जेवर मिले थे। इसके बाद 2020 में फेसबुक के जरिए उसकी मुलाकात विनोद बघेल से हुई। जो मुंबई में रेलवे कर्मचारी है।

PunjabKesari

इसके बाद दोनों की मुलाकात हुई और विनोद ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया। दोनों के परिवारों की सहमति 26 जनवरी 2020 को उनकी शादी हो गई। महिला ने शिकायत में कहा कि शादी तय होने के बाद विनोद से उसके साथ मना करने पर भी जबरन शारीरिक संबंध भी बनाये। इतना ही नहीं उसने अप्राकृतिक कृत्य भी किया। इसके बाद जैसे ही शादी हुई उसने बातों में लेकर ग्वालियर में मकान लेने के नाम पर 15 लाख रुपये भी ले लिए। जबकि पता चला कि मकान लोन पर है और अब बैंक वाले उससे पैसा मांग रहे हैं।

PunjabKesari

इसके बाद लॉकडाउन लग गया। विनोद मुंबई में रहा और पीड़िता अपने मायके चली गई। कुछ दिनों पहले ही विनोद आया और मुंबई चलने की बात कही। विनोद ने कहा कि मुंबई मे एक ग्रुप है जिसे उसने जॉइन कर रखा है वहां लाइफ पार्टनर बदल कर सब एंजॉय, करते हैं इसलिए तुम भी मेरे साथ चलो मजे करेंगे। जब पीड़िता ने इसके लिए मना किया तो उसने झगड़ा किया और उससे मारपीट भी की। इसके बाद वह वापस मुंबई चला गया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर पति विनोद के खिलाफ धोखाधड़ी और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!