INDORE NEWS: शादी छोड़कर भागी दुल्हन, जानिए क्या है पूरा मामला

Edited By Devendra Singh, Updated: 06 Dec, 2022 03:14 PM

bride absconding from marriage in indore

इंदौर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकियों की पुलिस तलाश कर रही है।

इंदौर (सचिन बहरानी): पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया दुल्हन ने राजस्थान के 2 दूल्हों को अपना शिकार बनाया और लाखों रुपए की ठगी की। शिकायत के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लुटेरी दुल्हन उसके अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

मास्टरमाइंड है महेंद्र यादव

PunjabKesari

दरअसल मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र के नानक नगर में रहने वाली लुटेरी दुल्हन और उसकी गैंग का है। जिन्होंने राजस्थान के 2 युवकों को अपना शिकार बनाया। राजस्थान के रहने वाले धनाराम पटेल खुद की शादी के लिए एक दुल्हन ढूंढ रहे थे। तभी उनकी फोन पर महेंद्र यादव नाम के शख्स से संपर्क हुआ और उसने अपने रिश्तेदार बताकर इंदौर में रहने वाली शिवानी और उसके माता-पिता प्रमिला यादव और अभिषेक यादव से मुलाकात कराई। गिरोह, धनाराम को कोर्ट ले जाकर फर्जी एग्रीमेंट पर शादी कराई और दूल्हे धनाराम और दुल्हन शिवानी को खजराना मंदिर ले गए। 

 

शादी से पहले फरार हुआ लुटेरी दुल्हन 

इस दौरान अचानक शिवानी दूल्हे को छोड़कर भाग खड़ी हुई। धनाराम ने काफी ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन वह कहीं नहीं मिली। जब घर जाकर देखा तो वहां पर ना दुल्हन की मां प्रमिला थी और ना ही दुल्हन के पिता अभिषेक यादव धन्नालाल से शादी के नाम पर लगभग 1 लाख 90 हजार रुपए शादी से पहले धन्नाराम ने दुल्हन शिवानी के भाई राजू को दिए थे, अपने साथ हुई ठगी की जानकारी फरियादी ने थाने में दी।

पहले भी ये गिरोह दे चुका अंजाम 

हालांकि इस गिरोह ने इससे पहले भी राजस्थान के एक व्यापारी विनोद जैन से 2 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की थी। वहीं शिवानी जो दुल्हन थी जिस राजू को अपना भाई बता रही थी वह शिवानी का भाई नहीं उसका पति था और शिवानी का असली नाम मीनाक्षी है। घटना के बाद प्रमिला और रवि को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!