Edited By meena, Updated: 25 Apr, 2024 05:30 PM
देश में लोकसभा चुनाव का माहौल चरम पर पहुंच चुका है। लगातार कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा पार्टी में शामिल हो रहे हैं...
इंदौर (सचिन बहरानी): देश में लोकसभा चुनाव का माहौल चरम पर पहुंच चुका है। लगातार कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर स्थित दलाल बाग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पूर्व विधायक विशाल पटेल और संजय शुक्ला भी मौजूद थे।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संजय शुक्ला और विशाल पटेल की जमकर तारीफ की और उन दोनों को सूर्य और चंद्रमा बताया। लोकसभा में कांग्रेस की सदस्य संख्या को लेकर कहा कि पिछली लोकसभा में बस की सवारी थी इस बार टेंपो की सवारी बचेगी। दलाल बाग में विशाल पटेल और संजय शुक्ला द्वारा अपनी विधानसभा से कई कांग्रेसियों को बीजेपी में शामिल करने के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे और कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलवाई।