CM मोहन ने राहुल गांधी और जीतू पटवारी पर जमकर साधा निशाना, कहा- भाजपा ही विकास का पहिया..

Edited By meena, Updated: 04 May, 2024 05:30 PM

cm mohan fiercely targeted rahul gandhi and jitu patwari

लोकसभा प्रत्याशी सांसद संध्या राय के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज भिंड जिले के फूप में एक जनसभा को संबोधित किया...

भिंड (देवेश चतुर्वेदी): लोकसभा प्रत्याशी सांसद संध्या राय के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज भिंड जिले के फूप में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने आम जनता से सांसद संध्या राय के पक्ष में वोट डालने की अपील की। जनसभा को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा पहले अमेठी की जनता ने उन्हें हराया अब उन्हें रायबरेली की जनता हराकर भेजेगी। जनता मन बना चुकी है। भाजपा ही विकास का पहिया है और भाजपा को ही वोट करेंगे।

PunjabKesari

सीएम मोहन ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा महिलाओं पर उन्होंने जो आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है। इससे पता लगता है कि कांग्रेस किस हद तक जा सकती है। वहीं मंच पर भाजपा के पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया सहित कई भाजपा के नेता उपस्थित रहे। इस दौरान कई बसपा नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!