जीतू पटवारी बोले- भाजपा ने इंदौर की जनता से वोट डालने का अधिकार छीना

Edited By meena, Updated: 30 Apr, 2024 12:02 PM

jitu patwari said bjp snatched the right to vote from the people of indore

कल कांग्रेस कैंडिडेट कांति बम के नामांकन वापस लेने और भाजपा में जाने के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस हमलावर हुई है...

इंदौर (सचिन बहरानी): कल कांग्रेस कैंडिडेट कांति बम के नामांकन वापस लेने और भाजपा में जाने के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस हमलावर हुई है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंदौर बुद्धिजीवियों का शहर है। इंदौर शहर मां अहिल्या की नगरी है। न्याय के लिए मां ने अपने बच्चों को भी सजा दी यह वह शहर है जिसने भाजपा को अद्भुत सफलता दी। लेकिन अब इंदौरवासी अपने मत का उपयोग नहीं कर सकते क्योंकि भाजपा ने अब मत डालने काफी अधिकार छीन लिया है। भाजपा का यह कृत इंदौर शहर के वोटो को चुनौती देना है।

PunjabKesari

भाजपा शहर के लोगों को क्या संदेश देना चाहते हैं। इस पूरे घटनाक्रम से कांग्रेस का बड़ा नुकसान हुआ है। इस पूरे घटनाक्रम ने यह चुनौती कांग्रेस से ज्यादा इंदौर शहर को दी है। उन्होंने इंदौर वालों से कहा कि वह अब वोट के अधिकार के लिए खड़े हो। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी उम्र का लिहाज किए बगैर इंदौर वासियों को चैलेंज दिया है। हम यही कह रहे हैं इसीलिए लोकतंत्र खतरे में है।

जहां तक कांग्रेस का सवाल है, हम जल्दी एक रणनीति बनाएंगे। उन्होंने कहा हमें दोषी ठहरा सकते हो लेकिन एक पक्ष यह भी देखना होगा कि इस शहर के साथ भाजपा ने क्या किया। उन्होंने कहा पत्रकारों को भी सोचना होगा एक दिन आपकी कलम को भी रोक दिया जाएगा। यह केवल एक प्रत्याशी का फॉर्म वापस नहीं कराया गया है। यह इंदौर के लोकतंत्र का चीर हरण हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी को लेकर यह कहना चाहता हूं कि हम लड़ना चाहते हैं और डालेंगे लेकिन हम अहिंसा का रास्ता अपना कर इस लड़ाई को लड़ेंगे।

PunjabKesari

कांग्रेस जल्द अपना निर्णय लेगी। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जो हम कथाओं में देखे थे रावण और राक्षस देवता आम आदमी गरीब आदमी इस तरह का माहौल बन गया है। जो भी प्रदेश बना अक्षय एक व्यक्ति है। वह व्यक्ति होने के कारण उसने क्या किया। क्या वह बिक गया। क्या हुआ ब्लैकमेल हो गया। वह मां से गया क्यों गया। इन सब बातों में नहीं पढ़ना चाहता। मैं इस बात में पड़ना चाहता हूं कि क्या? इंदौर शहर की मर्यादा इसी तरह से तार तार की जाएगी क्या?

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!