जीतू पटवारी के विवादित बयान को भाजपा नेताओं ने बताया महिलाओं का अपमान, इंदौर में की प्रेस कॉन्फ्रेंस..

Edited By Himansh sharma, Updated: 03 May, 2024 02:23 PM

bjp leaders held press conference in indore

जीतू पटवारी के द्वारा पूर्व मंत्री इमरती देवी के खिलाफ दिए गए विवादित बयान ने अब तूल पकड़ लिया है

इंदौर। (सचिन बहरानी): कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के द्वारा पूर्व मंत्री इमरती देवी के खिलाफ दिए गए विवादित बयान ने अब तूल पकड़ लिया है, इसके साथ ही भाजपा ने भी इस बयान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, इंदौर में भाजपा नेताओं ने एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को आड़े हांथों लिया है। इंदौर भाजपा कार्यालय में राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने जीतू पटवारी के इस विवादित बयान को बेहूदा बताया और राऊ में स्थित जीतू पटवारी के घर का घेराव करने की बात कही।

PunjabKesari
 कविता पाटीदार ने कहा कि यह देश की मातृ शक्ति का अपमान है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा की कांग्रेस के सभी नेताओं की अब आदत महिलाओं को अपमान करने की बन चुकी है। दिग्विजय सिंह से लेकर कमलनाथ के बाद अब जीतू पटवारी ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की है।


फिलहाल जीतू पटवारी को घेरने के लिए भाजपा पूरे प्रदेश में अभियान चलाने और प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। इस प्रदर्शन से भाजपा को जहाँ राजनीतिक लाभ मिलेगा तो वहीं कांग्रेस को चुनाव में नुकसान भी हो सकता है

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!