महाकाल मंदिर में एक श्रद्धालु ने दूसरे का फोड़ा सिर, प्रेग्नेंट पत्नी को धक्का लगने पर हुआ विवाद

Edited By meena, Updated: 04 May, 2024 05:24 PM

one devotee broke the head of another in mahakal temple

विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में शनिवार दोपहर दर्शन के लिए आए दो श्रद्धालु आप में झगड़ पड़े

उज्जैन (विशाल सिंह): विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में शनिवार दोपहर दर्शन के लिए आए दो श्रद्धालु आप में झगड़ पड़े। गर्भवती पत्नी के साथ मुंबई से आए श्रद्धालु ने आंध्रप्रदेश से आए दर्शनार्थी का माथा फोड़ दिया। इससे  बाईं आंख के पास चोट आई है और सारी शर्ट खून से भीग गई। बताया जा रहा है कि भीड़ में धक्कामुक्की करने से दोनों में झगड़ा हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लिया और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

PunjabKesari

शनिवार दोपहर आंध्रप्रदेश से महाकाल मंदिर आए रघुराज (47) और मुंबई से आए एक भक्त के बीच विवाद हो गया। भीड़ के बीच दोनों में मारपीट होने लगी। रघुराज ने बताया गया कि महाकाल मंदिर परिसर में स्थित बृहस्पतिश्वर महादेव मंदिर के सामने हम दर्शन कर रहे थे, तभी मुंबई से आए दंपत्ति को धक्का लग गया। उन्होंने मारपीट कर दी। मुंबई से आए भक्त का कहना है कि उनकी पत्नी गर्भवती हैं। लगातार उन्हें धक्का लग रहा था। हमने मना भी किया, लेकिन वे गलत बोलने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!