लोकसभा चुनाव के बाद MP की 7 सीटों पर हो सकते हैं उपचुनाव, शिवराज की सीट पर फंस सकता है पेंच

Edited By meena, Updated: 16 May, 2024 01:02 PM

after lok sabha elections by elections can be held on 7 seats of mp

लोकसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में 7 सीटों पर उपचुनाव होने की संभावना बढ़ गई है...

भोपाल: लोकसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में 7 सीटों पर उपचुनाव होने की संभावना बढ़ गई है। क्योंकि इन सीटों पर चुनाव लड़ रहे मौजूदा विधायक और राज्यसभा सदस्य अगर चुनाव जीत जाते हैं तो उपचुनाव हो सकते हैं। इनमें राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह की राजगढ़, ज्योतिरादित्य सिंधिया की गुना और सबसे अहम सीट पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की बुदनी विधानसभा है। क्योंकि दो दशक से यह सीट शिवराज सिंह की गढ़ बनी हुई है, ऐसे में सियासी वारिस चुनना आसान नहीं है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवराज के बेटे कार्तिकेय को इस सीट से मैदान में उतारा जा सकता है।

PunjabKesari

कार्तिकेय को चुनाव लड़ाना भाजपा के लिए चुनौती

शिवराज सिंह चौहान की बुधनी विधानसभा पर शिवराज चुनाव जीतते हैं तो उपचुनाव होगा। कार्तिकेय को टिकट को लेकर सवाल उठेंगे। यदि किसी दूसरे को टिकट दिया जाता है तो यह शिवराज के गढ़ का हस्तांतरण माना जा सकता है। दोनों सूरत में चयन मुश्किल होगा।

PunjabKesari

ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से प्रत्याशी हैं। उनका राज्यसभा का कार्यकाल 19 जून 2026 तक है। ऐसे में सिंधिया यह चुनाव जीतते हैं तो इस सीट पर उपचुनाव होना तय है।

PunjabKesari

दिग्विजय सिंह

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह राजगढ़ से चुनाव लड़े हैं। राज्यसभा सदस्य दिग्विजय का कार्यकाल भी 19 जून 2026 तक है। यदि वह जीते तो उनकी राज्यसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा। सिंधिया की सीट के मुकाबले दिग्विजय की सीट पर उपचुनाव ज्यादा खींचतान का होगा। क्योंकि इस सीट पर विधानसभा में संख्या बल है, जिससे यह सीट भी भाजपा के खाते में जा सकती है।

इसके अलावा कांग्रेस के भांडेर विधायक फूलसिंह बरैया भिंड से, सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाह सतना से, राजगढ़ विधायक फुंदेलाल माकों शहडोल से और डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने मंडला से लोकसभा चुनाव लड़ा है। यदि ये नेता चुनाव जीतते हैं तो इन सीटों पर उपचुनाव होंगे जिसका सीधा असर विधानसभा के स्थानीय समीकरणों पर असर पड़ेगा।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!