सीएम के नामांकन रैली में शामिल होने के ठीक पहले हर्रई में चली गोली, मचा हड़कंप

Edited By meena, Updated: 18 Jun, 2024 02:39 PM

shots fired in harrai over land dispute causing commotion

हर्रई थाना क्षेत्र के ग्राम राजढाना में जमीनी विवाद के चलते दो पक्ष आपस में भीड़ गए...

छिंदवाड़ा (साहुल सिंह) : हर्रई थाना क्षेत्र के ग्राम राजढाना में जमीनी विवाद के चलते दो पक्ष आपस में भीड़ गए। विवाद को बढ़ता देख एक पक्ष ने आवेश में आकर दूसरे पक्ष पर गोली तान दी। जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, भूमि स्वामी प्रियांस साहू एवं उत्तम साहू निवासी राजढाना और आरोपी सुनील सरेआम के बीच जमीनी विवाद को लेकर लगभग 12 बजे के आसपास तीखी नोक झोंक हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी सुनील ने अपनी बंदूक से उत्तम साहू के ऊपर गोली चला दी। जिससे उत्तम साहू गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसका स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने सूचना मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

PunjabKesari

बता दें कि अमरवाड़ा में 10 जुलाई को विधानसभा चुनाव का मतदान होना है। जिसको लेकर आज सीएम मोहन यादव भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह की नामांकन रैली में शामिल होने के लिए अमरवाड़ा आने वाले है। लेकिन इस घटना के बाद पुलिस की कानून व्यवस्था पर भी अब सवाल उठ रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!