मंदसौर के बाद सतना जिले में चार वर्षीय बालिका दुष्कर्म का शिकार

Edited By kamal, Updated: 02 Jul, 2018 08:37 PM

after mandsaur four year old girl in satna district gets victim of rape

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद आज सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आयी है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बालिका को इलाज...

सतना : मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद आज सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आयी है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बालिका को इलाज के लिए यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उचेहरा थाना क्षेत्र के पन्ना गांव की एक चार वर्षीय बालिका कल रात से लापता थी।

आज वह बुुरी तरह घायल अवस्था में गांव के बाहर सुनसान स्थान पर मिली। पड़ताल करने पर पता चला कि गांव का ही 23 वर्षीय महेंद्र सिंह घर के बाहर से बालिका को उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह बालिका को वहीं छोड़कर भाग आया। मामले की गंभीरता को देखकर पुलिस तत्काल सक्रिय हुयी और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया और बालिका को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। राज्य में हाल ही में मंदसौर जिले में एक सात वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुयी है। इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं और पीड़ति बालिका का इलाज इंदौर में चल रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!