विधानसभा चुनाव-2023: MP में थम गया चुनाव प्रचार, अब डोर टू डोर जनसंपर्क कर सकेंगे प्रत्याशी

Edited By meena, Updated: 15 Nov, 2023 06:54 PM

assembly elections 2023 election campaign has stopped in mp

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार पर शाम 6 बजे रोक लग गई है।

भोपाल: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार पर शाम 6 बजे रोक लग गई है। वहीं नक्सल प्रभावित तीन जिलों बालाघाट, मंडला और डिंडौरी की 6 सीटों पर प्रचार दोपहर 3 बजे थम गया था। इन सीटों पर मतदान सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा। अब प्रत्याशी सिर्फ घर घर जाकर लोगों से संपर्क कर सकते हैं। प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए परसों यानि शुक्रवार 17 नवंबर को मतदान होना है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़ मतदाता है जो 17 नवंबर को 2534 उम्मीद्वारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज वादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मैदाम में है। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी कांग्रेस और भाजपा के लिए खतरा बने हुए हैं। कहा जा सकता है कि कांग्रेस अपनी खोई हुई सत्ता के लिए संघर्ष कर रही है, वहीं भाजपा अपनी सत्ता बचाने के लिए पूरजोर कोशिश कर रही है। कांग्रेस की तरफ से पीसीसी प्रमुख कमल नाथ ही मुख्यमंत्री पद के लिये चेहरा हैं, वहीं भाजपा में इस बार मुख्यमंत्री चेहरे के लिए सस्पेंस बना हुआ है। नतीजों के बाद यदि भाजपा जीतती है तभी मुख्यमंत्री के चेहरे पर मुहर लग सकेगी।

सिर्फ डोर टू डोर प्रचार कर सकेंगे प्रत्याशी

शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थमने के बाद अब प्रदेश में कहीं भी जनसभा और रोड शो की परमिशन नहीं है। चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी डोर टू डोर चुनाव प्रचार करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!