नीमच जिला पंचायत में भाजपा ने जमाया एक तरफा कब्जा, BJP के चुने गए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

Edited By meena, Updated: 29 Jul, 2022 06:07 PM

bjp has one sided capture in neemuch district panchayat

नीमच जिला पंचायत में भाजपा ने एक तरफा कब्जा जमाया है। अध्यक्ष उपाध्यक्ष दोनों भाजपा के चुने गए। भाजपा ने नीमच जिले में पंचायत चुनाव से लेकर नागरीय निकाय चुनावों में अपना दबदबा कायम रखा। जनपद से लगाकर जिला पंचायत तक अपना कब्जा जमाया।

नीमच(सिराज खान): नीमच जिला पंचायत में भाजपा ने एक तरफा कब्जा जमाया है। अध्यक्ष उपाध्यक्ष दोनों भाजपा के चुने गए। भाजपा ने नीमच जिले में पंचायत चुनाव से लेकर नागरीय निकाय चुनावों में अपना दबदबा कायम रखा। जनपद से लगाकर जिला पंचायत तक अपना कब्जा जमाया। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए हुई वोटिंग में भाजपा के सज्जन सिंह निर्विरोध निर्वाचित उपाध्यक्ष के लिए भाजपा की जानी बाई शम्भू धाकड़ चुनी गई।
 

इस प्रकार की स्थिति जिला पंचायत में 10 वार्ड में भाजपा के 5 वार्डों उम्मीदवार जीते 2 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी और 3 निर्दलीय उम्मीदवार जीत कर आए थे। बड़े मंथन के बाद भाजपा ने सज्जनसिंह चौहान को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अधिकृत किया क्योंकि यहां से आदिवासी वर्ग को साधने के लिए मंजूबाई भील भी इस सीट के लिए प्रबल दावेदार थी। मगर उनको ये मौका नहीं मिला और पूर्व विधायक स्वर्गीय खुमानसिंह शिवाजी के पुत्र सज्ज्न सिंह चौहान को भाजपा ने इस पद पर बैठाया।
 

कांग्रेस ने अपना इस सीट के लिए अपना प्रत्याक्षी ही नहीं उतारा और सीधे तौर पर हार मान ली। पूरा चुनाव जिले में भाजपा के पक्ष में रहा क्योंकि मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने इस चुनाव में अपनी कुशल रणनीति अपना कर इन चुनावों को भाजपा के पक्ष में करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
 

भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने मैदानी दम दिखाया और बूथ स्तर पर भाजपा की टीम को मजबूत किया और पूरे जिले का चुनाव भाजपा के पक्ष में साधने मे कामयाब रहे। दूसरी तरफ इन चुनावों में कांग्रेस का मैनजमेंट फेल रहा जिला पंचायत के वार्ड 2 से कांग्रेस अपने उम्मीदवार को संभाल नहीं पाई और कांग्रेस के उमीदवार ने अपना नामांकन ही उठा लिया था, कांग्रेस के इन चुनावों में कमज़ोर प्रदर्शन से लग रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस का नुकसान होने की प्रबल सभावना दिखाई दे रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!