Edited By shahil sharma, Updated: 26 Mar, 2021 05:39 PM
इंदौर में कोरोना संक्रमण के लिए चल रहे जन जागरूकता अभियान में अब जनप्रतिनिधि भी सड़क पर उतर आए हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को विधायक महेंद्र हार्डिया ने अनोखा जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर में कोरोना संक्रमण के लिए चल रहे जन जागरूकता अभियान में अब जनप्रतिनिधि भी सड़क पर उतर आए हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को विधायक महेंद्र हार्डिया ने अनोखा जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
सड़क पर विधायक खुद ठेला लेकर उतरे और उन्होंने लोगों से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की। दरअसल,गुरुवार को आयोजित हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक के बाद सभी ने आगे आकर मास्क को लेकर जनजागृति फैलाने में सहभागिता निभाने पर सहमति बनी थी, जिसके बाद विधायक महेंद्र हार्डिया के द्वारा अनोखे तरीके से जनजागृति की गई।
उनके द्वारा ठेले पर माइक और स्पीकर रखकर लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जागरूक किया गया। वहीं, इस दौरान विधायक खुद ठेला चलाते हुए लोगों से अपील करते नजर आए। विधायक ने लोगों को मास्क भी वितरित किए।
वहीं, इस अनोखे अभियान में विधायक के साथ नगर निगम के पूर्व सभापति अजय सिंह नरूका भी मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों से कोरोना के खिलाफ जारी जंग में मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की।