BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, जारी हो सकती है लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची

Edited By meena, Updated: 29 Feb, 2024 12:16 PM

bjp s first list of lok sabha candidates may be released today

मध्य प्रदेश BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज होने वाली है...

भोपाल: मध्य प्रदेश BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज होने वाली है। इसी के साथ 29 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हो सकती है। जिसमें से 10 से 12 प्रत्याशियों के नाम की भाजपा जल्द घोषणा कर सकती है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल होंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा इस बार जातिगत समीकरण के साथ चेहरे तय करेगी। इसमें छिंदवाड़ा, मंडला, धार, खंडवा समेत अन्य सीटे हैं। वहीं, सुरक्षित सीटों पर पार्टी बाद में प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है। 

विधानसभा में प्रचंड जीत के बाद भाजपा हाई जोश में है। ऐसे में भाजपा लोकसभा चुनाव को अपने पक्ष में मानकर चल रही है। इसके लिए नए चेहरों को मैदान में उतारा जा सकता है। वहीं 3 से ज्यादा बार के सांसदों से दूरी बनाएगी। पिछली बार भाजपा ने सात सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाया था। इसमें से दो सीट पर सांसद विधानसभा का चुनाव हार गए थे। वहीं, पांच सीट मुरैना, दमोह, होशंगाबाद, सीधी, जबलपुर सीट से सांसदों के विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद खाली हो गई थी। इन सातों सीटों पर पार्टी नए प्रत्याशी को मौका दे सकती है। इसके अलावा पार्टी आधे से ज्यादा सीटों पर मौजूदों सांसदों के टिकट काटे जाने की संभावना है।

इनके नाम की चर्चा

भोपाल- पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा, रामेश्वर शर्मा, आलोक शर्मा। 
इंदौर- पुष्यमित्र भार्गव, जीतू जिराती, शंकर लालवानी, रमेश मेंदोला, गौरव रणदिवे ।
भिंड- इमरती देवी, लाल सिंह आर्य, रणवीर जाटव।
दमोह- प्रहलाद पटेल, गोपाल भार्गव, प्रीतम लोधी, ऋषि लोधी। 
सतना- डॉ. नदिता पाठक, सपना वर्मा, नरेंद्र त्रिपाठी, गणेश सिंह। 
जबलपुर- विनोद गोटिया, आशीष दुबे, प्रशांत सिंह। 
ग्वालियर-ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरोत्तम मिश्रा, जयभान पवैया। 
गुना- ज्योतिरादित्य सिंधिया, केपी यादव। 
मुरैना- नरोत्तम मिश्रा, भारत सिंह कुशवाह, रणवीर सिंह रावत। 
होशंगाबाद- दर्शन सिंह, भारत सिंह। 
विदिशा- शिवराज सिंह चौहान, रामपाल सिंह, श्याम सुंदर। 
सीधी- शरदेंदु तिवारी, कांतदेव सिंह, केके तिवारी।
छिंदवाड़ा- नत्थन शाह कवरेती, उत्तर ठाकुर, बंटी साहू। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!