कांग्रेस के गढ़ को भेदने की तैयारी में भाजपा, नकुलनाथ के सामने युवा चेहरा उत्कर्ष के नाम पर लग सकती है मुहर

Edited By meena, Updated: 12 Feb, 2024 08:24 PM

bjp s lok sabha candidate can rise in chhindwara

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की बम्पर जीत के बाद भाजपा आलाकमान लोकसभा चुनाव को तैयारी को लेकर मास्टर प्लान तैयार कर ली है...

छिंदवाड़ा(साहुल सिंह): मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की बम्पर जीत के बाद भाजपा आलाकमान लोकसभा चुनाव को तैयारी को लेकर मास्टर प्लान तैयार कर ली है। कुछ दिनों पहले ही क्लस्टर प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय छिंदवाड़ा दौरे पर आए थे, जहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में लगभग 4 घंटे बंद कमरे में पार्टी पदाधिकारी समेत अन्य नेताओं से वन-टू-वन चर्चा की थी। जिसमें कुछ नेताओं ने लोकसभा के लिए अपनी मजबूती से अपनी दावेदारी पेश की थी उसके बाद से ही जिले में लोकसभा प्रत्याशी को लेकर बाजार गर्म है। हालांकि यह तो भाजपा आलकमान ही तय करेगा कि लोकसभा के लिए योग्य उम्मीदवार कौन होगा। भाजपा नेतृत्व अब लोकल चेहरे पर दांव लगाती है या किसी बाहरी प्रत्याशी को मैदान में उतार कर किस्मत आजमाती है। क्योंकि छिंदवाड़ा लोकसभा सीट कमलनाथ का गढ़ माना जाता है। कमलनाथ खुद इस सीट से 9 बार लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद के साथ अन्य विभागों के केंद्रीय मंत्री रह चुके है। जिनमें मात्र एक बार ही उन्हें सुंदर लाल पटवा से हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद से ही यह सीट कांग्रेस की रिजर्व सीट मानी जाती है। यह तो तय है कि भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी को लेकर चौकाने वाले नाम पर मुहर लगा सकती है।

PunjabKesari

कांग्रेस से नकुलनाथ ही होंगे लोकसभा प्रत्याशी

बात करें पूर्व सीएम कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ वर्तमान में कांग्रेस से मध्यप्रदेश के इकलौते सांसद है। मोदी लहर के बाद भी मध्यप्रदेश में मात्र एक लोकसभा सीट छिंदवाड़ा ही कांग्रेस के पाले में आई थी। ऐसे में भाजपा को यह सीट जीतना आसान नहीं होगा। सूत्रों के अनुसार इस बार भाजपा आलकमान सांसद नकुलनाथ के सामने किसी युवा चेहरे को मैदान में उतार सकती है। क्योंकि भाजपा लगातार युवाओं को आगे लाने के लिए जानी जाती है। हो सकता है कि इस बार के लोकसभा चुनाव पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह के पुत्र उत्कर्ष सिंह के नाम पर मुहर लग सकती है। बात करें जिले भर में सक्रिय युवा नेताओं में पूर्व मंत्री भाजपा के दिग्गज नेता चौधरी चंद्रभान सिंह के पुत्र उत्कर्ष सिंह जो कि सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों में अक्सर नजर आते है।

PunjabKesari

कौन है उत्कर्ष सिंह

युवाओं में काफी लोकप्रिय हो चुके उत्कर्ष सिंह पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्रभान सिंह के बड़े पुत्र है। उत्कर्ष चौधरी 31 वर्ष के है वह इंजीनियर के साथ आई.ए.एस. की परीक्षा दे भी चुके हैं। वे पिछले 10 वर्षों से भाजपा में सक्रिय हैं। जनसंघ एवं भाजपा के संस्थापक स्व. चौधरी कुबेरसिंह के नाती हैं। चौधरी उत्कर्ष का नाम उस समय जोरों से मीडिया में आया जब उनका एक वीडियो जमकर वायरल हुआ। जिसमें उन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए अपना सर्ववश अर्पण करने वाले गाना से कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उनके इस वीडियो का लोकार्पण पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था। युवा उत्कर्ष चौधरी को जिले के सभी कार्यकर्ता जानते हैं। वे लगातार कार्यकर्ताओं के संम्पर्क में हैं। भाजपा युवा नेताओं को आगे ला रही है। चौधरी उत्कर्ष को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया जाता है तो दो युवाओं के बीच लोकसभा का चुनाव होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!