Edited By meena, Updated: 04 Mar, 2020 10:57 AM
मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के 10 विधायकों को भाजपा द्वारा बंधक बनाए जाने के आरोपों को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार खुद अंतर्विरोध और अंतर्कलह से ग्रसित है। भारतीय जनता पार्टी...
भोपाल: मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के 10 विधायकों को भाजपा द्वारा बंधक बनाए जाने के आरोपों को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार खुद अंतर्विरोध और अंतर्कलह से ग्रसित है। भारतीय जनता पार्टी पर जो आरोप लगा रहे है वह सरासर गलत है। इस मामले में भाजपा का कोई लेना देना नही है और ना ही कोई ऐसा प्रयास है।
बता दें कि बीजेपी पर कांग्रेस के विधायकों को मानेसर स्थित ITC मौर्या होटल में बंधक बनाने का आरोप लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के अनुसार, होटल में 10-11 विधायक थे, जिनमें 6 विधायक कांग्रेस कैंप में लौट आए हैं। बाकी के 4 विधायकों को बीजेपी ने बेंगलुरु भेज दिया है लेकिन वो सभी भी लौट आएंगे। जो विधायक होटल पहुंचे थे, उनमें कांग्रेस के 4 विधायक थे। इसके अलावा बीएसपी और समाजवादी पार्टी के भी विधायक थे।