Edited By Himansh sharma, Updated: 11 Jan, 2024 12:09 PM
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर के साथ ठगी का मामला सामने आया है।
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर के साथ ठगी का मामला सामने आया है। यह ठगी रिटायर्ड इंस्पेक्टर के साथ जमीन के नाम पर की गई है। फरियादी थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें की 2022 में रिटायर्ड TI के मकान में रहने वाले किराएदार ने सस्ती जमीन दिलाने का झांसा देकर 11 लाख 62 हजार रुपए का चूना लगा दिया। रिटायर्ड इंस्पेक्टर को ठगी का एहसास उस समय हुआ जब तय समय पर जमीन की रजिस्ट्री नहीं हुई। उसके बाद रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने अपने रुपए वापस मांगे तो आरोपी पहले बहाना बनाते रहे। उसके बाद धमकी देने लगे।
यह पूरा मामला ग्वालियर के दर्पण कॉलोनी का है। यहां पर आसाराम गौतम रहते हैं। वह रिटायर्ड इंस्पेक्टर हैं 4 साल पहले आसाराम शिवपुरी जिले से रिटायर्ड हुए हैं। उनके मकान में रामसेवक जाटव नाम का व्यक्ति किराए से रहता था। रामसेवक ने उन्हें बताया था कि उसका परिचित ताराचंद को पैसों की जरूरत है और वह जमीन बेच रहा है। रामसेवक की बातों में रिटायर्ड TI आ गए और 7 लाख 80 हजार रुपए देकर अनुबंध कर लिया। इसके बाद रजिस्ट्री खर्चा बताकर रामसेवक ने उनसे 3 लाख 82 हजार रुपए भी ले लिए। जब समय बिता और रिटायर्ड टीआई ने रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाया तो अब आरोपी उनको धमका रहे हैं। पीड़ित थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की है।