किस्सा कुर्सी का, बात उज्जैन उत्तर विधानसभा की

Edited By Vikas kumar, Updated: 17 Oct, 2018 03:21 PM

casey s chair talk of ujjain north assembly

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनितिक दलों में हलचल बढ़ गई है। सभी राजनीतिक दल जीत हासिल करने के लिए अपने-अपने राजनितिक दांव-पेंच लगा रहें। जहां एक ओर मु...

उज्जैन: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनितिक दलों में हलचल बढ़ गई है। सभी राजनीतिक दल जीत हासिल करने के लिए अपने-अपने राजनितिक दांव-पेंच लगा रहें। जहां एक ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनआशीर्वाद यात्रा कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की तरफ से पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ राहुल गांधी भी एक के बाद जनसभाओं व रोड शो के जरिए संपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। 

उज्जैन जिले की स्थिति...

मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए इसी 28 नवंबर को चुनाव निर्धारित हुए हैं। 230 विधानसभा सीटों  में से 35 अनुसूचित जाति जबकि 47 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए सीट आरक्षित हैं। अगर बात करें उज्जैन जिले की तो, इसमें 7 विधानसभा क्षेत्र आते हैं इन सभी पर भाजपा का ही कब्जा है। नागदा-खाचरौद से दिलीप सिंह शेखावत, महिंदपुर से बहादुरसिंह चौहान, तराना से अनिल फिरोजिया, घटिया से सतीश मालवीय, उज्जैन उत्तर से पारसचंद्र जैन, उज्जैन दक्षिण से डॉ. मोहन यादव और बड़नगर से मुकेश पांड्या विधायक हैं। 

PunjabKesari

 उज्जैन उत्तर विधानसभा...

मध्य प्रदेश की उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 25 नवंबर 2013 को मतदान और 8 दिसंबर 2013 को मतगणना हुई थी। जहां भाजपा के पारसचंद्र जैन ने जीत हासिल की थी। जबकि 2008 के चुनावों में भी इस सीट पर भाजपा का ही कब्जा था और पारस जैन विधायक थे। शिवराज सिंह चौहान की सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर के बावजूद भाजपा इस सीट पर फिर दबदबा कायम करने की कोशिश करेगी।

2013 में उत्तर उज्जैन में 193835 मतदाता थे और इनमें से 72815 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के पारसचन्द्र जैन ने 72815 मत लेकर जीत हासिल की थी। जिसमें कांग्रेस के विवेक जगदीश यादव को 47996 और बसपा के अब्दुल रज्जाक लाला मात्र 1145 मत प्राप्त कर बुरी तरह हार गए थे। 

2013 के नजीजे कुछ इस प्रकार हैं...

नाम

पार्टी

प्राप्त मत

प्रतिशत

पारस चन्द्र जैन

भारतीय जनता पार्टी

72815

57.72

विवेक जगदीश यादव

कांग्रेस

47996

38.02

अब्दुल रजक्क लाला

बसपा

1145

0.91


अगर हम बात करें 2008 के विधानसभा चुनावों की तो इसमें भाजपा के पारस जैन ने 49573 मतों से कांग्रेस के डॉ बटुशंकर जोशी को पछाड़ा था। जबकि बसपा के हाज़ी निजामुद्दीन शेख ने मात्र 938 मत प्राप्त कर बहुत ही बुरी तरह से हार गए थे। 

2008 के नजीजे कुछ इस प्रकार हैं....   

नाम

पार्टी

प्राप्त मत

पारस चन्द्र जैन

भाजपा

49573

डॉ. बटुकशंकर जोशी

कांग्रेस

27661

हाज़ी शेख निजामुद्दीन शेख

बसपा

938

 

मध्य प्रदेश के 2018 के विधानसभा चुनावों के लिए सारे राजनीतिक दल अपनी-अपनी किस्मत आजमाने मैदान में उतरे हैं। उज्जैन उत्तरी क्षेत्र की सत्ता पर बेशक भाजपा का राज है लेकिन वर्तमान में विरोधी लहर बीजेपी को मुसीबत में डाल सकती है, वहीं कांग्रेस को मिल रहे जनसमर्थन को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, क्योंकि प्रदेश में हो रही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की रैलियों में भारी जनसैलाब देखने को मिल रहा है। जो अपने आप में ही बीजेपी के लिए एक चिंता का विषय है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!