कर्नाटक जीत पर MP में जश्न, बजरंग बली के लगाए नारे, फोड़े पटाखें, कहा- कांग्रेस पर बजरंगबली का आशीर्वाद

Edited By meena, Updated: 13 May, 2023 08:00 PM

celebration in mp on karnataka victory slogans raised by bajrang bali

कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत और जीत की खुशी में छतरपुर जिले के महाराजपुर से कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित ने पटाखे फोड़कर मिठाई बांटी।

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत और जीत की खुशी में छतरपुर जिले के महाराजपुर से कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित ने पटाखे फोड़कर मिठाई बांटी। साथ ही जय बजरंगवली और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए। नजारा छतरपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा के नौगांव नगर के विधायक निवास और कोठी चौराहे का है। जहां कांग्रेस के युवा विधायक नीराज दीक्षित और साथियों ने इस जीत पर जश्न मनाया, पटाखे फोड़े, जय बजरंगबली और कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी ज़िंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान विधायक सहित उनके साथ आधा सैकड़ा कार्यकर्ता और साथी रहे।

PunjabKesari

मीडिया से बात करते हुए विधायक बोले कि भाजपा भगवान और धर्मों को बांटती है पर कांग्रेस किसी धर्म में पीछे नहीं है। भाजपाई धर्म और भगवान के नाम पर लोगों को गुमराह करते हैं। अफ़वाह फैलाते हैं। तो वहीं हम कांग्रेसी ईश्वर के साथ मिलकर ईश्वर का आशीर्वाद लेकर आगे उतरते हैं और सफलता हासिल करते हैं जो सामने आई है। भाजपा कहीं राम को बांटते हैं कहीं अयोध्या के मंदिरों को बांटते हैं कहीं हनुमान को बांटते हैं। कर्नाटक में राम को छोड़कर हुनमान को लेकर चलने के मामले पर कहा कि यह उनकी (भाजपा) की सोच है। हमारे लिए चाहे, राम हो चाहे हनुमान हो भोलेनाथ हो चाहे कोई भी देवी-देवता हो सब एक समान हैं।

PunjabKesari

टक में बजरंगबली का आशीर्वाद रहा...

विधायक नीरज कहते हैं कि कर्नाटक जीत में बजरंगबली का आशीर्वाद था और राहुल गांधी के ऊपर है, इस बार हम मध्यप्रदेश में 2023 में कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने जा रहे हैं।

PunjabKesari

●कमलनाथ हनुमान के सबसे बड़े भक्त उन्होंने सबसे बड़ी मूर्ति बनवाई..

छिंदवाड़ा में मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी/ऊंची मूर्ति कमलनाथ जी ने बनाई है, कमलनाथ जी बजरंगबली के भक्त हैं। जिस तरह 2018 में वो मुख्यमंत्री बने थे 2023 में भी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं।

●विधायक का दावा VD शर्मा प्रदेश बुंदेलखंड ही नहीं अपना जिला बचा लें..

प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा पर निशाना साधते हुए बुंदेलखंड छतरपुर जिले के खजुराहो से वे सांसद हैं। कहा कि प्रदेश और बुंदेलखंड के की छोड़ें छतरपुर जिले से कांग्रेस की 6 में से 6 पूरी सीटें कांग्रेस की आ रहीं हैं वे एक भी भाजपा के खाते में नहीं ले जा पाएंगे वे पूरी कांग्रेस में आ रहीं हैं और यह दावा हम आज अपने इस क्षेत्र/निवास पर खड़े होकर कर रहे हैं।

PunjabKesari

●छतरपुर जिले की 6 की 6 सीटें कांग्रेस के खाते में..

अपना क्षेत्र नहीं सम्हाल पाने और प्रदेश क्या सम्हालने के मामले पर बोले कि यह सच बात है कि आज आप सर्वे  देखें चाहे वह राजनगर विधानसभा का सर्वे हो छतरपुर विधानसभा का सर्वे हो महाराजपुर विधानसभा का सर्वे हो 6 की 6 सीटें कांग्रेस की बताई जा रहीं हैं छतरपुर जिले में।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!