CM कमलनाथ ने दिए निगम-मंडलों में नियुक्तियां निरस्त करने के निर्देश

Edited By suman, Updated: 20 Dec, 2018 12:03 PM

chief minister ordered to abolish appointments

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य सरकार के सभी उपक्रम, निगम, मंडल, बोर्ड एवं प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियां निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश मिलते ही सभी विभागों ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। कुछ विभागों ने बुधवार शाम तक...

भोपाल: मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य सरकार के सभी उपक्रम, निगम, मंडल, बोर्ड एवं प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियां निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश मिलते ही सभी विभागों ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। कुछ विभागों ने बुधवार शाम तक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों की नियुक्ति निरस्त करने के आदेश भी जारी कर दिए।

PunjabKesari

कृषि विभाग की ओर से मप्र राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष माधव सिंह दांगी एवं उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह भदौरिया की नियुक्ति निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए। इसी तरह खनिज विकास निगम, ऊर्जा विकास निगम, एमपी एग्रो में नियुक्ति निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही ज्यादातर निगम-मंडलों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं। 

PunjabKesari

बंद होंगे घाटे में चल रहे निगम
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की कमान संभालते ही कहा कि घाटे में चल रहे निगम मंडलों को बंद किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों की बैठक में निर्देश भी दे दिए हैं कि अपने-अपने विभागों से जुड़े निगम,मंडल बोर्ड एवं अन्य संस्थाएं जो घाटे में चल रही हैं, उन्हें बंद करने की प्रक्रिया शुरू करें। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!