Edited By Himansh sharma, Updated: 18 Apr, 2024 05:56 PM
सीएम ने भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में गुरुवार को जनसभा और नामांकन रैली को संबोधित किया।
भोपाल। (विनीत पाठक): मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में गुरुवार को जनसभा और नामांकन रैली को संबोधित किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि हम भगवान राम और कृष्ण की संस्कृति वाले लोग हैं। भाजपा में आने वाले लोग दूध में शक्कर जैसे मिलते जा रहे हैं। यह आनंद हमारे बीच में है। हमारे कार्यकर्ता जिन्होंने अपने काम से अपनी पहचान बनाई और वह राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी हो गए। इस जगह को गौरवान्वित किया। हमारे ऐसे कार्यकर्ता हैं जिन्हें जहां भी खड़ा कर दो वहां पर दम से अपना चुनाव लड़ने जाते हैं।
भाजपा एकमात्र पार्टी है जो दुनिया में अपने कार्यकर्ताओं के लिए जानी जाती है। हम सब सौभाग्यशाली हैं अपने सामने एक ऐसा इतिहास बनते देख रहे हैं। उस समय यशस्वी प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी ने दुनिया में बताया कि अपनी भी सरकार बन सकती है। यह कर दिखाया और नरेंद्र मोदी जी हमारी पार्टी को उससे भी आगे ले जा रहे हैं। कभी कोई कल्पना कर सकता था कि अपने बलबूते पर 2014 में उन्होंने पूरी मेजोरिटी से सरकार चलाई।
मध्य प्रदेश वाले तो और आगे है जब 2014 में 27 सीट जीते, 2019 में 28 जीते और अबकी बार छिन्दवाड़ा पार है। हम और आप मिलकर संकल्प करें। भोपाल की सीट तो वह सीट है जो जीत के नए रिकॉर्ड बना रही है। मुट्ठी बांधकर संकल्प करें, एक-एक कार्यकर्ता जब तक आखिरी वोट नहीं डल जाए, हम शांति से नहीं बैठेंगे। आपको बता दें कि भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य विधायकों की उपस्थिति में नामांकन पत्र दाखिल किया।