CAA को लेकर आज मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे CM कमलनाथ

Edited By meena, Updated: 25 Dec, 2019 11:26 AM

cm kamal nath to take on the road against modi government regarding caa

मध्यप्रदेश में आज सीएम कमलनाथ की अगुवाई में CAA के विरोध में कांग्रेस संविधान बचाओ न्याय शांति यात्रा निकालने जा रही है। यह यात्रा राजधानी के न्यू मार्केट के रंगमहल चौराहे से शुरु होकर मिंटो हॉल गांधी प्रतिमा तक निकलेगी। इस शांति यात्रा में कमलनाथ...

भोपाल: मध्यप्रदेश में आज सीएम कमलनाथ की अगुवाई में CAA के विरोध में कांग्रेस संविधान बचाओ न्याय शांति यात्रा निकालने जा रही है। यह यात्रा राजधानी के न्यू मार्केट के रंगमहल चौराहे से शुरु होकर मिंटो हॉल गांधी प्रतिमा तक निकलेगी। इस शांति यात्रा में कमलनाथ सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल होंगे।

PunjabKesari

मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर उतरने से पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि केंद्र सरकार समस्याओं को सुलझाने की बजाए नित नए मुद्दे इजाद कर रही है। इसलिए हम संविधान बचाने के लिए शांति मार्च निकाल रहे है। सभी लोगों से आग्रह है कि वे इसमें सम्मिलित हो।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि इस शांति यात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिलों से हजारों कार्यकर्ता राजधानी भोपाल पहुंच चुके है। राज्य में कमलनाथ सरकार बनने के बाद एक साल बाद यह पहला आयोजन है जिसमें सत्ता और संगठन एक साथ किसी मुद्दे पर अपना विरोध प्रदर्शन कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!