अरूण यादव को कोई खरीद नहीं सकता, शिवराज जी आपने गलत जगह कोशिश की...कांग्रेस का सीएम पर पलटवार

Edited By meena, Updated: 29 Jun, 2022 12:29 PM

congress counterattacked on cm shivraj

खंडवा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा अरुण यादव और कमलनाथ पर दिए गए बयान पर कांग्रेस ने भी जवाबी हमला किया। कांग्रेस की ओर से खंडवा नगर निगम चुनाव प्रभारी महेंद्र जोशी ने कहा कि दूध का जला छाछ भी फूंक फूंक कर पीता है।

खंडवा (निशात सिद्दिकी): खंडवा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा अरुण यादव और कमलनाथ पर दिए गए बयान पर कांग्रेस ने भी जवाबी हमला किया। कांग्रेस की ओर से खंडवा नगर निगम चुनाव प्रभारी महेंद्र जोशी ने कहा कि दूध का जला छाछ भी फूंक फूंक कर पीता है। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कारनामों को कमलनाथ अच्छे से जानते हैं। म प्र में भाजपा ने धोखे से कांग्रेस को तोड़कर अपनी सरकार बनाई है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने कमलनाथ को महाराष्ट्र भेजा है। अरुण यादव के बारे में उन्होंने कहा कि अरुण यादव कांग्रेस के बड़े नेता है उन्हें कोई खरीद नहीं सकता। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गलत जगह प्रयास किया है। उन्हें ऐसी बयानबाजी शोभा नहीं देती है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज खंडवा नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी अमृता अमर यादव के समर्थन में चुनावी सभा करने आए थे। इसी सभा में उन्होंने कमलनाथ पर बयान देते हुए कहा था कि वह मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बचा पाए अब तो महाराष्ट्र में क्या बचाएंगे? मुख्यमंत्री ने अरुण यादव के बारे में भी कहा कि कांग्रेस में सिर्फ कमलनाथ हैं बाकी सब अनाथ है। अरुण यादव तुम कांग्रेस में क्या कर रहे हो ...इसी पर कांग्रेस की ओर से जवाब दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!