सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, 23 अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन पर रोक; मचा हड़कंप!

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Nov, 2026 04:17 PM

negligence in resolving cm helpline complaints

भिण्डः मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर शिक्षा विभाग के 23 अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी सुधांशु द्विवेदी ने 18 संकुल प्राचार्यों और पांच बिल...

भिण्डः मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर शिक्षा विभाग के 23 अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी सुधांशु द्विवेदी ने 18 संकुल प्राचार्यों और पांच बिल क्रिएटरों के खिलाफ यह कार्रवाई की है। संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को नवंबर माह से वेतन नहीं मिलेगा।

जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर को कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित टीएल समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की गई थी। अक्टूबर 2026 की ग्रेडिंग में स्कूल शिक्षा विभाग का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाया गया। भिण्ड, अटेर, लहार, मेहगांव और गोहद विकासखंडों में शिकायतों के निराकरण की स्थिति खराब मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए संबंधित संकुल प्राचार्यों और बिल क्रिएटरों का वेतन रोकने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर कार्रवाई की।

भिण्ड विकासखंड में पांच संकुल प्राचार्यों और एक बिल क्रिएटर, अटेर में तीन संकुल प्राचार्यों और एक बिल क्रिएटर, लहार में दो संकुल प्राचार्यों और एक बिल क्रिएटर, मेहगांव में पांच संकुल प्राचार्यों और एक बिल क्रिएटर तथा गोहद में तीन संकुल प्राचार्यों और एक बिल क्रिएटर के वेतन आहरण पर रोक लगाई गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की संख्या न्यूनतम स्तर पर आने तक वेतन आहरण पर रोक जारी रहेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!