दिल्ली हवाई अड्डे पर मचा हड़कंप! यात्री ने बैग में छिपा रखा था धारदार हथियार, सीआईएसएफ ने पकड़ा

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Nov, 2026 01:28 PM

commotion at the airport passenger had hidden a sharp

नई दिल्ली/छत्तीसगढ़ः केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने हाल में दिल्ली हवाई अड्डे पर हांगकांग से आए एक यात्री के बैग की जांच के दौरान बेल्ट के बकल के अंदर छिपाकर रखा गया एक छोटा चाकू बरामद किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी...

नई दिल्ली/छत्तीसगढ़ः केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने हाल में दिल्ली हवाई अड्डे पर हांगकांग से आए एक यात्री के बैग की जांच के दौरान बेल्ट के बकल के अंदर छिपाकर रखा गया एक छोटा चाकू बरामद किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यात्री को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे से छत्तीसगढ़ के रायपुर के लिए अगली उड़ान लेनी थी, तभी सुरक्षा जांच के दौरान उसे रोक लिया गया।

सीआईएसएफ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इस घटना की जानकारी दी। इसके साथ ही बल ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें काले रंग के बेल्ट के बकल के अंदर छिपाकर रखा गया चाकू दिखाई दे रहा है। सीआईएसएफ ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''दिल्ली हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ के जवान ने असाधारण पेशेवर दक्षता और सतर्कता दिखाते हुए सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बेल्ट बकल में छिपाकर रखे गए चाकू का पता लगाया।''

बल ने बताया कि एक्स-रे जांच के दौरान जांचकर्ता को एक असामान्य धातु की वस्तु दिखाई दी, जिसके बाद बैग की तलाशी लेने पर चाकू बरामद किया गया। अंतरराष्ट्रीय विमानन सुरक्षा नियमों के तहत विमान के केबिन में चाकू और अन्य नुकीली वस्तुएं ले जाना प्रतिबंधित है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!