शिवराज के विमान सफर में क्या हुई गड़बड़ी? OSD ने विमानन मंत्री को पत्र लिख की शिकायत

Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 Nov, 2026 09:41 AM

what went wrong during shivraj s flight

भोपाल (इजहार खान): केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के 23 नवंबर 2026 के हवाई सफर को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उनके कार्यालय के विशेष कार्याधिकारी (OSD) भूपेंद्र सिंह परस्ते ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को...

भोपाल (इजहार खान): केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के 23 नवंबर 2026 के हवाई सफर को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उनके कार्यालय के विशेष कार्याधिकारी (OSD) भूपेंद्र सिंह परस्ते ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर भोपाल एयरपोर्ट पर हुई कथित अव्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रोटोकॉल में लापरवाही की शिकायत की है।

23 नवंबर को भोपाल एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-6259 से यात्रा के दौरान हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए OSD ने पूरे मामले की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

पत्र में उठाए गए पांच प्रमुख सवाल

1. बिना सूचना विमान और सीट में बदलाव: पत्र के मुताबिक, बिना पूर्व सूचना के विमान (Aircraft) और सीट में परिवर्तन किया गया। इसकी जानकारी मंत्री कार्यालय और संबंधित सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल अधिकारियों को समय रहते नहीं दी गई।

2. एयरपोर्ट पर प्रोटोकॉल व्यवस्था नदारद: भोपाल एयरपोर्ट पहुंचने पर संबंधित अधिकारियों और प्रोटोकॉल स्टाफ की अनुपस्थिति के कारण रिसीविंग और समन्वय में कठिनाई होने की बात कही गई है।

3. सुरक्षा जांच के दौरान रोका गया: पत्र में आरोप लगाया गया है कि सुरक्षा जांच के दौरान मंत्री के सहयात्रियों को रोककर पूछताछ की गई, जिससे अनावश्यक देरी और असुविधा हुई।

4. विमान में बैठने की व्यवस्था पर सवाल: पत्र में विमान में अन्य यात्रियों के बैठने से पहले ही मंत्री को एयरोब्रिज की ओर से विमान में बैठाए जाने और इस दौरान सुरक्षा एवं बोर्डिंग प्रोटोकॉल के पालन को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

5. पहले से सूचना देने के बावजूद लापरवाही: OSD के अनुसार, मंत्री की यात्रा से पहले CISF के पूर्व Liaison Officer (LO), एयरपोर्ट प्रशासन, इंडिगो अधिकारियों और प्रोटोकॉल स्टाफ को आवश्यक जानकारी दे दी गई थी। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों की ओर से गंभीर लापरवाही बरती गई।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय से कार्रवाई की मांग

OSD भूपेंद्र सिंह परस्ते ने पत्र में पूरे घटनाक्रम का संज्ञान लेकर मामले की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

पत्र की प्रतिलिपि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI), CISF एयरपोर्ट सुरक्षा, इंडिगो एयरलाइंस के दिल्ली और भोपाल कार्यालय, मध्य प्रदेश शासन के संबंधित अधिकारियों और भोपाल कलेक्टर को भी भेजी गई है।

अब देखना होगा कि इस शिकायत पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय, एयरपोर्ट प्रशासन और इंडिगो एयरलाइंस क्या कार्रवाई करते हैं।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!