Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Nov, 2026 10:27 AM

भोपाल (इजहार खान): मध्य प्रदेश की राजनीति में PESA एक्ट और आदिवासी क्षेत्रों के विकास को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता फग्गन सिंह कुलस्ते ने लक्ष्मण सिंह मरकाम के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। कुलस्ते ने...
भोपाल (इजहार खान): मध्य प्रदेश की राजनीति में PESA एक्ट और आदिवासी क्षेत्रों के विकास को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता फग्गन सिंह कुलस्ते ने लक्ष्मण सिंह मरकाम के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। कुलस्ते ने मरकाम पर सरकार को बदनाम करने और राजनीतिक रोटियां सेंकने का आरोप लगाया।
कुलस्ते ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ अधिकारी को सरकार के कामकाज और योजनाओं की पूरी जानकारी होनी चाहिए। PESA एक्ट पर सवाल उठाने से पहले मरकाम को यह बताना चाहिए कि आखिर गांवों तक इसका लाभ और पैसा क्यों नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि यदि PESA एक्ट लागू है तो जमीनी स्तर पर इसका प्रभाव क्यों दिखाई नहीं दे रहा?
मंडला मेडिकल कॉलेज का मुद्दा उठाते हुए कुलस्ते ने कहा कि उन्होंने मेडिकल कॉलेज को मंजूरी दिलाई थी, लेकिन फॉरेस्ट क्लीयरेंस नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य अटका रहा। उन्होंने इस मामले में मरकाम की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए और पूछा कि वन विभाग की अनुमति दिलाने के लिए क्या प्रयास किए गए?
वहीं, विकास के लिए 5 हजार करोड़ रुपये के दावे पर कुलस्ते ने कहा कि केवल आंकड़े बताने से विकास नहीं होता। इसके लिए स्पष्ट योजना, प्लानिंग और फॉर्मूला भी होना चाहिए। उन्होंने मरकाम से पूछा कि विकास को लेकर उनकी ठोस रणनीति क्या है?