Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 22 Nov, 2018 04:47 PM
टिकट वितरण से नाराजगी के चलते कई नेता बगावत पर उतर आए है। जिन नेताओं ने पार्टियों से समझौता नहीं किया उन्हें भितरघात के डर से पार्टी से निष्कासित किया...
मंडला: टिकट वितरण से नाराजगी के चलते कई नेता बगावत पर उतर आए है। जिन नेताओं ने पार्टियों से समझौता नहीं किया, उन्हें भितरघात के डर से पार्टी से निष्कासित किया जा रहा है। हाल ही में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सावित्री धुमकेति को प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने निलंबित कर दिया गया है।
दरअसल, सावित्री कांग्रेस से बागी होकर बिछिया विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। वह पूर्व विधायक तुलसी धूमकेतु की पत्नी हैं। BJP ने शिवराज शाह को यहां से टिकट दिया है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने नारायण सिंह पट्टा पूर्व विधायक बिछिया को यहां से टिकट दिया है। कांग्रेस को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। इसलिए कांग्रेस ने 6 वर्ष के लिए उनका निष्कासन किया है।