व्यापमं आरोपी को कांग्रेस ने बनाया 'स्टार प्रचारक', विपक्ष ने उठाए सवाल

Edited By suman, Updated: 25 Apr, 2019 01:45 PM

congress has created  star promotions

एमपी में लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों  की नई सूची जारी की गई हैं। हैरानी की बात यह है  कि, इस सूची  में इस सूची में व्यापमं के आरोपी डॉक्टर गुलाब सिंह किरार का नाम भी शामिल है। डॉक्टर गुलाब सिंह किरार का नाम इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि...

भोपाल: एमपी में लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की नई सूची जारी की गई हैं। हैरानी की बात यह है  कि, इस सूची  में इस सूची में व्यापमं के आरोपी डॉक्टर गुलाब सिंह किरार का नाम भी शामिल है। डॉक्टर गुलाब सिंह किरार का नाम इसलिए चौंकाने वाला है, क्योंकि कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर व्यापमं को लेकर जबरदस्त हमला बोला था और गंभीर आरोप लगाए थे।
 

PunjabKesari
 

कांग्रेस पर उठे सवाल
हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भी व्यापमं कांग्रेस के बड़े मुद्दों में से एक था। कांग्रेस ने किरार पर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी होने के आरोप लगाए थे। हालांकि गुलाब सिंह किरार पिछले साल विधानसभा चुनाव के ठीक पहले इंदौर में राहुल गांधी के सामने कांग्रेस में शामिल हुए थे। जिस पर तब विवाद हो गया था और कांग्रेस ने आनन-फानन में किरार के पार्टी में शामिल होने का खंडन किया था। अब स्टार प्रचारकों की सूची में गुलाब सिंह किरार का नाम आने से विपक्ष कांग्रेस पर सवाल उठा रहा हैं।

PunjabKesari
 

किरार पर हैं ये आरोप
गुलाब सिंह किरार पर आरोप है कि 2011 में आयोजित प्री-पीजी परीक्षा में गलत तरीके से अपने बेटे का एक मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराया था। इसके बाद 2015 में बीजेपी ने गुलाब सिंह किरार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था। कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की जो सूची जारी की है उसमें 36वें नंबर पर गुलाब सिंह किरार का नाम है। किरार विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उनके कांग्रेस में शामिल होने पर भी कई तरह के सवाल उठे थे, क्योंकि उनका नाम व्यापमं घोटाले में आया था।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!