MP News: सागर के खुरई में हुई घटना को लेकर महिला कांग्रेस ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन...

Edited By Himansh sharma, Updated: 29 May, 2024 09:43 PM

congress protested fiercely in bhopal

महिला कांग्रेस ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन

भोपाल। (विनीत पाठक): मध्यप्रदेश के सागर के खुरई में हुई घटना को लेकर मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि इस पूरे मामले में पीड़ित के साथ छेड़छाड़ की घटना हो रही थी और जब उसने उसका विरोध किया तब उसे एंबुलेंस से धक्का देकर मार दिया गया और इस पूरी घटना का जो गवाह था उसका चाचा उसे भी मार दिया गया उसके एक भाई को मारा गया और दूसरे भाई की पिटाई की जा रही थी और जब उसकी मां इस पूरे मामले में बीच बचाव करने गई तो उसे निर्वस्त्र करके गांव में घुमाया गया।

PunjabKesari आखिर कैसा जंगल राज मध्य प्रदेश में चल रहा है। यदि कोई आवाज उठाता है तो मुख्यमंत्री इस पूरे मामले में चुप बैठे हैं इससे स्पष्ट है कि मध्य प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। महिला अत्याचार में मध्य प्रदेश नंबर एक पर पहुंच चुका है और मुख्यमंत्री महिलाओं की स्थिति पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका जवाब महिलाएं मुख्यमंत्री से लेंगी।

PunjabKesari मध्य प्रदेश के राज्यपाल को इस पूरे मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। क्योंकि मुख्यमंत्री इस पूरे मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। महिला अत्याचार में मध्य प्रदेश नंबर एक पर पहुंच गया है। वहीं विभा पटेल ने आगे कहा कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा देना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!