MP News: पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश कांग्रेस संगठन के खिलाफ खोल दिया मोर्चा...

Edited By Himansh sharma, Updated: 06 Jun, 2024 09:24 PM

former leader of opposition raised questions on state congress leadership

अजय सिंह ने कहा की हाई कमान तय करें कि आगे मध्य प्रदेश के लिए किस तरह की रणनीति होनी चाहिए।

भोपाल। (विनीत पाठक): मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ विधायक अजय सिंह ने अब प्रदेश कांग्रेस संगठन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अजय सिंह राहुल ने प्रदेश संगठन के काम पर सवाल उठाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की इससे पहले कभी भी इतनी बुरी हार नहीं हुई, कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन को इस बात पर संज्ञान लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा करना चाहिए। 

PunjabKesari
अजय सिंह ने आगे कहा की हाई कमान तय करें कि आगे मध्य प्रदेश के लिए किस तरह की रणनीति होनी चाहिए। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा की जब वर्ष 2013 में नेता प्रतिपक्ष था , कांग्रेस की प्रदेश में हार हुई तो मैंने इस्तीफ़ा दिया था। अजय सिंह ने कहा कि नेताओं को हार की ज़िम्मेदारी तो लेना पड़ेगी।

PunjabKesari
 वहीं कमलनाथ के ख़िलाफ़ मोर्चा खोलते हुए अजय सिंह ने कहा कि पिता पुत्र के बीजेपी में आने जाने की खबरों के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं  का मनोबल टूट गया, जिसके चलते कॉंग्रेस को नुकसान हुआ। अजय सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि जिन नेताओं पर काँग्रेस को जिताने की जिम्मेदारी थी, उनके पास चुनाव जीतने की कोई रणनीति ही नहीं थी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!