कांग्रेस कार्यकर्ताओं को झूठे केसों में गिरफ्तार करके प्रताड़ित कर रही सरकार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष का बड़ा आरोप

Edited By meena, Updated: 19 Jun, 2024 03:15 PM

former leader of opposition accused of harassing congress workers

मप्र के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ गोविंद सिंह ने सरकार पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है...

भोपाल (विनीत पाठक) : मप्र के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ गोविंद सिंह ने सरकार पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए गोविंद सिंह ने बताया कि भिंड में उनकी पार्टी के एक कार्यकर्ता को पुलिस द्वारा सिर्फ इसलिए प्रताड़ित किया जा रहा है क्योंकि वो चुनावों में कांग्रेस का पोलिंग एजेंट बना था।

PunjabKesari

डॉ गोविंद सिंह ने भिंड की लहार विधानसभा से वर्तमान बीजेपी विधायक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने का खुला आरोप लगाया है। गोविंद सिंह ने कहा कि इन मामलों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। पुलिस कार्यकर्ताओं को झूठे केसों में गिरफ्तार करके प्रताड़ित करती है, फिर जेल भेज रही है। जमानत पर आने के बाद फिर झूठे केस कर रही है। गोविंद सिंह ने कहा कि, यह अत्याचार, दमन प्रजातंत्र को समाप्त करने की कोशिश है। इसको लेकर कांग्रेस जल्द ही जन आंदोलन करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!