विधायक मुन्नालाल गोयल के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया धरना- प्रदर्शन

Edited By Jagdev Singh, Updated: 19 Mar, 2020 12:19 PM

congress workers staged sit in protest mla munnalal goyal s residence

मध्य प्रदेश में चल रही राजनीतिक उठापठक में ग्वालियर का भी अपना महत्व है। क्योंकि ग्वालियर अंचल से ही यह राजनीति की पठकथा लिखी गई है। यही कारण है कि आज शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व मे बडी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता...

ग्वालियर (अंकुर जैन): मध्य प्रदेश में चल रही राजनीतिक उठापठक में ग्वालियर का भी अपना महत्व है। क्योंकि ग्वालियर अंचल से ही यह राजनीति की पठकथा लिखी गई है। यही कारण है कि आज शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व मे बडी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस मुरार स्थित विधायक मुन्नालाल गोयल के निवास पर पहुंचे और धरना दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। शहर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि हमारे विधायक को बंधक बनाकर रखा गया है जिन्हें तत्काल रिहा किया जाए।

PunjabKesari

इस दौरान उस समय कुछ देर के लिए हालात तनावपूर्ण हो गए जब कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा मुन्नालाल गोयल के घर के सामने धरना देने के लिए पहुंच गए। इस दौरान उन्होने ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुन्नालाल गोयल के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरु कर दी।

PunjabKesari

उसी समय मुन्नालाल गोयल और सिंधिया समर्थक भी मौके पर एकत्रित हो गए और वो कमलनाथ के साथ- साथ कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। दोनों ओर से एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी चलती रही। इस दौरान एक बार तो हालात तनावपूर्ण हो गए जिसके कारण बडी संख्या मे पुलिस बल तैनात किया गया। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ता मौके की नजाकत को देखते हुए वहां से निकल गए। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!