MP में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5 हुई, भोपाल में पहले संक्रमित की पुष्टि

Edited By Jagdev Singh, Updated: 22 Mar, 2020 02:59 PM

corona ve patients 5 mp 1st corona infect bhopal girl return london 3 dys ago

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक और कोरोनावायरस संक्रमित मरीज मिलने से के पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 5 हो गई है। रविवार को भोपाल की प्रोफेसर कॉलोनी में एक लड़की संक्रमित मिली। वह तीन दिन पहले ही लंदन से लौटी थी। इससे पहले संक्रमण के 4 मरीज...

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक और कोरोनावायरस संक्रमित मरीज मिलने से के पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 5 हो गई है। रविवार को भोपाल की प्रोफेसर कॉलोनी में एक लड़की संक्रमित मिली। वह तीन दिन पहले ही लंदन से लौटी थी। इससे पहले संक्रमण के 4 मरीज शुक्रवार को जबलपुर में मिले थे। इनमें से तीन एक ही परिवार के थे, जो दुबई से लौटे थे। चौथा मरीज स्विट्जरलैंड से आया था। सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

वहीं स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल लौटी 26 वर्षीय लड़की लंदन में एलएलएम की पढ़ाई कर रही है। वह 17 मार्च की सुबह दिल्ली पहुंची थी। आईजीआई एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के बाद डॉक्टर्स ने उसे फिट घोषित किया था। इससे बाद वह शताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर भोपाल आई थी। रविवार दोपहर को परिजनों ने कलेक्टर तरुण पिथौड़े से संपर्क कर कोरोना जांच की मांग की थी। इस पर जेपी अस्पताल के डॉक्टर्स की टीम ने घर पहुंचकर लड़की के थ्रोट के सुआब का नमूना लिया था, जिसे जांच के लिए भोपाल एम्स भेजा गया। अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर रविवार सुबह एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से भोपाल आई एक अन्य लड़की में कोरोना के शुरुआती लक्षण पाए गए हैं। एयरपोर्ट पर तैनात डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे जेपी अस्पताल में भर्ती कराया है। फ्लाइट में उसके आसपास बैठे 6 अन्य यात्रियों को भी आइसोलेट किया गया है। भोपाल में कोरोना संदिग्ध मिलने के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी से पूरे मामले की जानकारी ली।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!